23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क हादसे में चार साल में 3250 लोगों की मौत

इस अविधि में कुल 18,694 लोग जख्मी हुए हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 31 Jul 2018, 5:31 PM IST

azamgarh road accident

आजमगढ़ सड़क हादसा

बेंगलूरु. बेगलूरु यातायात पुलिस हर दिन यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागृति अभियान चला रही है, फिर भी हर दिन हादसों में मरने वालों की संख्या अधिक होरही है। गत चार सालों में मरने वालों की संख्या 3,250 हो गई है। इस अविधि में कुल 18,694 लोग जख्मी हुए हैं। कार हादसों में 511, लॉरी हादसों में 477 और दोपहिया वाहनों में 352 लोगों की मौत हुई है।

अज्ञात वाहनों से टकराने पर 352 लोगों की मौत हुई है। साल 2014 में कुल 711 हादसों में 737 लोगों की मौत हुई थी। साल 2015 में 714 हादसो में 740 लोगों की मौत हुई थी। साल 2016 में 754 हादसों में 793 लोगों की मौत और साल 2017 में 609 हादसों में 642 लोगों की मौत हुई। चालू वर्ष जून 2018 तक कुल 330 हदसों में 338 लोगों की मौत हुई।

यातायात पुलिस का मानना है कि आवासीय क्षेत्रो में अधिक हादसे होने लगे है। दोपहिया वाहनों के अलावा लॉरी और कारों को भी तेज गति में चलाने के कारणअधिक हादसे हो रहे हंै। दोपहिया सवार सबसे अधिक यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे है।


लूट और चोरी के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

इसी लिए दोनों चोरी करने साथ ही रात में राहगीरों को लूटते थे

बेंगलूरु. वैयालिकावल पुलिस ने दो युवाओं को गिरफ्तार कर आभूषण और कई मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार रामचंद्रपुर निवासी नंदीश (21) और साजिद (20) ने केवल द्वितीय पीयू तक शिक्षा प्राप्त की थी। इसके बाद दोनोंं एक साथ कपड़ों की दुकान और फिर कपड़ों केकारखाने में काम करने लगे। दोनों को मौजमस्ती करने और घूमने काशौक था।

इसी लिए दोनों चोरी करने साथ ही रात में राहगीरों को लूटते थे। दोनों को विनायक सर्कल के पास चोरी के आभूषण बेचने का प्रयास करते समय गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 6.50 लाख रुपए के आभूषण और 23 मोबाइल फोन जब्त किए गए। उनके खिलाफ विभिन्न पुलिस थानो ंमें लूट और चोरी के 29 मामले दर्ज है।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग