30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

4 दिन 5 ट्रेनें रहेंगी आंशिक निरस्त, 6 का बदलेगा मार्ग

बेंगलूरु कैंटोनमेंट और बैयप्पनहल्ली स्टेशनों के बीच रोड अंडर ब्रिज का कार्य किए जाने के लिए लाइन ब्लॉक और पावर ब्लॉक के कारण 3, 4, 7 व 8 अप्रेल को पांच ट्रेनों को आंशिक निरस्त किया जाएगा। छह ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया जाएगा। इसके साथ ही दो ट्रेनों को रीशेड्यूल किया जाएगा तथा पांच ट्रेनों को रेगुलेट किया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Yogesh Sharma

•

Updated: 1 Apr 2025, 7:29 PM IST

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द (photo source- Patrika)

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द (photo source- Patrika)

दो ट्रेनें होंगी रीशेड्यूल

बेंगलूरु. बेंगलूरु कैंटोनमेंट और बैयप्पनहल्ली स्टेशनों के बीच रोड अंडर ब्रिज का कार्य किए जाने के लिए लाइन ब्लॉक और पावर ब्लॉक के कारण 3, 4, 7 व 8 अप्रेल को पांच ट्रेनों को आंशिक निरस्त किया जाएगा। छह ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया जाएगा। इसके साथ ही दो ट्रेनों को रीशेड्यूल किया जाएगा तथा पांच ट्रेनों को रेगुलेट किया जाएगा। रेलवे के अनुसार 2 व 6 अप्रेल को ट्रेन संख्या 07339 एसएसएस हुब्बल्ली-केएसआर बेंगलूरु एक्सप्रेस स्पेशल को यशवंतपुर और केएसआर बेंगलूरु के बीच आंशिक रूप से रद्द किया जाएगा। 3 व 7 अपे्रल को ट्रेन संख्या 07340 केएसआर बेंगलूरु- एसएसएस हुब्बल्ली एक्सप्रेस स्पेशल

केएसआर बेंगलूरु के बजाय यशवंतपुर से चलाया जाएगा। 3 व 7 अप्रेल को ट्रेन संख्या 16521 बंगारपेट-केएसआर बेंगलूरु मेमू बैय्यप्पनहल्ली और केएसआर बेंगलूरु के बीच तथा ट्रेन संख्या 56520 होसपेटे-केएसआर बेंगलूरु पैसेंजर यशवंतपुर और केएसआर बेंगलूरु के बीच रद्द रहेगी। 4 व 8 अप्रेल को ट्रेन संख्या 17391 केएसआर बेंगलूरु- एसएसएस हुब्बल्ली एक्सप्रेस केएसआर बेंगलूरु के बजाय यशवंतपुर से प्रस्थान करेगी। ------------------------

छह ट्रेनों का बदलेगा मार्गरेलवे के अनुसार 2 व 6 अप्रेल को ट्रेन संख्या 11013 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-कोयंबटूर एक्सप्रेस को गौरीबिदनूर, यलहंका, लोटेगोल्लाहल्ली, यशवंतपुर, हेब्बाल, बाणसवाड़ी, करामेलाराम और होसूर के रास्ते चलाया जाएगा। 3 व 7 अप्रेल को ट्रेन संख्या 12658 केएसआर बेंगलूरु-डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस को केएसआर बेंगलूरु, यशवंतपुर, हेब्बाल, बाणसवाड़ी, एसएमवीटी बेंगलूरु, कृष्णराजपुरम के रास्त, ट्रेन संख्या 16593 केएसआर बेंगलूरु-नांदेड़ एक्सप्रेस को केएसआर बेंगलूरु, यशवंतपुर, यलहंका के रास्ते, ट्रेन संख्या 06270 एसएमवीटी बेंगलूरु-मैसूररु पैसेंजर को एसएमवीटी बेंगलूरु, बाणसवाड़ी, यशवंतपुर और केएसआर बेंगलूरु के रास्ते, ट्रेन संख्या 16022 मैसूरु-डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल कावेरी एक्सप्रेस को केएसआर बेंगलूरु, यशवंतपुर, लोट्टेगोल्लाहल्ली, बाणसवाड़ी, बैय्यप्पनहल्ली, कृष्णराजपुरम तथा ट्रेन संख्या 06269 मैसूरु-एसएमवीटी बेंगलूरु पैसेंजर को केएसआर बेंगलूरु, यशवंतपुर, बाणसवाड़ी, एसएमवीटी बेंगलूरु के रास्ते चलाया जाएगा।

-----------------

दो ट्रेनें रीशेड्यूल

03 और 07 अप्रेल को ट्रेन संख्या 12658 केएसआर बेंगलूरु-डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस को केएसआर बेंगलूरु से 45 मिनट तथा ट्रेन संख्या 16593 केएसआर बेंगलूरु- नांदेड़ एक्सप्रेस को केएसआर बेंगलूरु से 75 मिनट रीशेड्यूल किया जाएगा। ---------------

4 ट्रेनें होंगी रेगुलेट

3 व 7 अप्रेल को शुरू होने वाली ट्रेन संख्या 16021 डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल - मैसूरु कावेरी एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 16594 नांदेड़- केएसआर बेंगलूरु एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12657 डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-केएसआर बेंगलूरु एक्सप्रेस तथा 7 ट्रेन संख्या 16220 तिरुपति- चामराजनगर एक्सप्रेस को मार्ग में 15 मिनट के लिए के लिए रेगुलेट किया जाएगा।