4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्कूल में सहपाठी लड़की से बात की तो लड़के पर हमला, 4 हिरासत में, अभिभावकों में चिंता

पुलिस आयुक्तालय ने हुब्बल्ली और धारवाड़ की सीमा के भीतर सभी स्कूलों और कॉलेजों को सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया है। उन्हें यह भी कहा गया है कि अगर कोई अप्रिय घटना होती है तो वे पुलिस से संपर्क करें।

1 minute read
Google source verification
school-boys-fight

बेंगलूरु. हुब्बल्ली में सोमवार को स्कूल में लडक़ी से बात करने पर एक लडक़े पर हमले की घटना सामने आई। इस घटना से स्कूल, कॉलेज और अभिभावकों में चिंता पैदा हो गई है।

पुलिस आयुक्त एन शशिकुमार ने कहा कि एक स्कूली लडक़े पर हमला करने वाले पांच से छह लोगों के गिरोह का वीडियो सोशल मीडिया पर आया है। उन्होंने कहा, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। स्कूल के प्रिंसिपल की शिकायत के बाद जांच शुरू की गई है।

पुलिस आयुक्त शशिकुमार ने कहा कि जांच से पता चला है कि पीडि़त और अन्य लोगों के बीच बहस के बाद स्कूल की लडक़ी से बात करने पर पीडि़त पर हमला किया गया।

उन्होंने कहा, हमला करने वाले अलग-अलग स्कूल और कॉलेज के छात्र हैं। चार आरोपियों पर किशोर न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और 19 वर्षीय नर्सिंग कॉलेज के छात्र के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।

उन्होंने कहा कि छात्रों, प्रिंसिपलों और आरोपियों के माता-पिता के साथ एक बैठक आयोजित की गई थी और लडक़ों को भविष्य में किसी भी अपराध में शामिल न होने के लिए शिक्षित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

पुलिस आयुक्त ने कहा, पुलिस आयुक्तालय ने हुब्बल्ली और धारवाड़ की सीमा के भीतर सभी स्कूलों और कॉलेजों को सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया है। उन्हें यह भी कहा गया है कि अगर कोई अप्रिय घटना होती है तो वे पुलिस से संपर्क करें।

पुलिस ने कहा कि गिरोह ने पीडि़त से पूछा कि वह लडक़ी से क्यों बात कर रहा था और जब उनके बीच बहस हुई, तो उन्होंने उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने कहा, उन्होंने पीडि़त पर लात-घूंसे बरसाए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे माता-पिता, शिक्षकों और छात्र समुदाय में दहशत फैल गई।