13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जीवन के रथ की सारथी है कुशल महिला

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया महिला दिवस

less than 1 minute read
Google source verification
digambar_jain_mahilaa.jpg

बेंगलूरु. दिगम्बर जैन महिला समिति, बेंगलूरु की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सिटी रेलवे स्टेशन के निकट समारोह का आयोजन किया। जिसमें महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया। ललिता पाण्ड्या ने कहा कि जीवन के रथ की सारथी कुशल महिला ही होती है। उपाध्यक्ष वीणा सेठी ने कहा कि समाज में यदि नारी का सम्मान होता है, तो ही समाज का विकास होता है।

सुमन सेठी ने कहा कि महिला में इतनी ताकत होती है, जो अगर ठान ले तो हर कार्य संभव है। किरण जैन ने सम्मान किया। सचिव राजुल बज, नवीना बडजात्या, मितू छाबड़ा, बबिता सरावगी, रंजू अजमेरा का सम्मान राजमती पाटनी, ममता पाटनी, उषा जैन, अमिता लम्मेच्वाल, निधि जैन ने किया। दीपिका जैन ने मनोरंजक गेम्स कराए जिसमें निर्मला छाबड़ा ने प्रथम पुरस्कार और कोषाध्यक्ष किरण काला ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किए। सरोज जैन ने महावीर जयंती सम्बन्धी कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई। रेणु जैन ने धन्यवाद दिया।