16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

काव्य संध्या में बही रचनाओं की सरिता

राष्ट्रीय चेतना परिवार अभिव्यक्ति काव्य मंच की ओर से आयोजित काव्य गोष्ठी में मंच की अध्यक्ष डॉ मंजु गुप्ता ‘लता’ की चौथी पुस्तक गीत संकलन स्वरमयी का विमोचन किया गया। रचना उनियाल ने पुस्तक की समीक्षा प्रस्तुत की। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रतीक्षा तिवारी की सरस्वती वंदना से हुआ। संस्थापक डॉ अरविंद गुप्ता ने अतिथियों का […]

less than 1 minute read
Google source verification

राष्ट्रीय चेतना परिवार अभिव्यक्ति काव्य मंच की ओर से आयोजित काव्य गोष्ठी में मंच की अध्यक्ष डॉ मंजु गुप्ता ‘लता’ की चौथी पुस्तक गीत संकलन स्वरमयी का विमोचन किया गया। रचना उनियाल ने पुस्तक की समीक्षा प्रस्तुत की।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रतीक्षा तिवारी की सरस्वती वंदना से हुआ। संस्थापक डॉ अरविंद गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्था के उद्देश्यों की जानकारी दी। गीता चौबे ने कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ मैथिली पी.राव और अनीता तोमर ने मुख्य अतिथि दर्शन बेजार का परिचय दिया। विशिष्ट अतिथि एन.सी. श्रीधर, रचना उनियाल और ममता सिंह का परिचय क्रमशः अनीता तोमर, नीलम गुप्ता और कनु सिंह ने दिया। काव्य संध्या में मीना गुप्ता, अशोक गुप्ता, भार्गवी रविंद्र, उर्मिला श्रीवास्तव उर्मि, गीता चौबे गूंज, प्रतीक्षा तिवारी, कनु सिंह, ऋचा पाठक, दीपक ओझा, आशा रानी शरण, रघुबीर अग्रवाल, सुशील कुमार निर्झर, डॉ अरविंद गुप्ता, अनीता तोमर, स्वीटी सिंघल सखी ने विविध विषयों पर रचनाओं की प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही बटोरी ।कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ मैथिली राव ने हुए बच्चों में साहित्य के प्रति रुचि कम होने की चिंता जताई। उन्होंने अच्छी कविताओं को डिजिटल माध्यम से पाठकों तक पहुंचाने का सुझाव दिया। संचालन सचिव स्वीटी सिंघल और धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष अनीता तोमर ने किया।