
बेंगलूरु. तेरापंथ महिला मंडल, हनुमंतनगर की ओर से साध्वी सिद्ध प्रभा के सान्निध्य में आचार्य तुलसी का 28 वां महाप्रयाण दिवस मनाया गया। सभा के अध्यक्ष तेजमल ने स्वागत किया। विजयनगर महिला मंडल ने गीतिका की प्रस्तुति दी। विजयनगर युवक परिषद अध्यक्ष कमलेश चोपड़ा ने विचार व्यक्त किए। अणुव्रत समिति अध्यक्ष देवराज रायसोनी ने गीतिका का संगान किया। सुमित्रा बरडिया, साध्वी सिद्धप्रभा की संसार पक्षीय माता ने भी विचार व्यक्त किए। साध्वीवृंद ने लघु नाटिका के माध्यम से आचार्य के संदेशों पर प्रकाश डाला।
साध्वी सिद्धप्रभा ने कहा कि व्यक्ति को हर एक चीज का विसर्जन करना चाहिए। गुरुदेव तुलसी ने अपने पद का विसर्जन करके समाज को एक नया आयाम दिया। सभी संस्थाओं के अध्यक्षों, महासभा के सदस्य मूलचंद नाहर का सम्मान किया गया। सभा के पदाधिकारी ,युवक परिषद के पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य और महिला मंडल की पदाधिकारी और मंडल की की उपस्थिति रही।
साध्वी आस्थाप्रभा ने संचालन किया। महिला मंडल अध्यक्ष सरोज दुगड़ ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
Updated on:
26 Jun 2024 08:22 pm
Published on:
26 Jun 2024 08:21 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
