जीएसटी परिषद के अनुमानों को बड़ा झटका लगने से राज्य को जीएसटी से कोई खास फायदा होता नहीं दिख रहा है। सूत्रों के अुसार वर्ष 2016-17 के दैरान केन्द्र के मद से आने वाले केन्द्रीय उत्पाद एवं सेवा कर से करीब 49 हजार करोड़ रुपए का राजस्व संग्रहण हुआ था जबकि राज्य मद से वैट, बिक्री कर, प्रवेश कर आदि से करीब 49 हजार करोड़ रुपए राजस्व संग्रहण हुआ। इस प्रकार करीब 98 हजार करोड़ रुपए के कुल राजस्व संग्रहण में जीएसटी के अनुामनित 14 प्रतिशत वृद्धि से 1.13 लाख करोड़ का राजस्व संग्रहण होना था लेकिन यह आंकड़ा एक लाख करोड़ रूपए के करीब ही रहा। गत वित्त वर्ष के आखिरी नौ महीनों के राजस्व संग्रहण में मामूली वृद्धि से यह प्रतीत होता है कि जीएसटी से कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है।