22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देश के लिए मिसाल बनी फसल सर्वे योजना : पाटिल

कृषि विभाग का यह ऐप सबके लिए मिसाल बन गया

less than 1 minute read
Google source verification
देश के लिए मिसाल बनी फसल सर्वे योजना : पाटिल

देश के लिए मिसाल बनी फसल सर्वे योजना : पाटिल

बेंगलूरु. मेरी फसल पर मेरा अधिकार योजना के अंतर्गत फसलों की समीक्षा में अभी तक राज्य के 88 फीसदी किसानों ने उनके फसल के साथ तस्वीर खींचकर इसे कृषि विभाग की ओर से विकसित एप के साथ जोड़ दिया है। कृषि मंत्री बीसी पाटिल ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि कृषि विभाग का यह ऐप सबके लिए मिसाल बन गया है। अन्य राज्य सरकारों ने भी इसकी सराहना करते हुए इसका विवरण मांगा है। पहले फसलों की समीक्षा के कार्य में किसानों की कोई भूमिका नहीं थी। इस ऐप के कारण अब किसानों को ही उनकी फसल की समीक्षा का अवसर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को जारी इस योजना में राज्य के 88 फीसदी किसानों की सहभागिता एक नया कीर्तिमान है। पहले इसमें काफी समय लगता था कई किसान छूट जाते थे लेकिन अब ऐप के माध्यम से सभी जिलों में फसलों की समीक्षा रिपोर्ट महज दो माह में मिल सकेगी।

योगी दें इस्तीफा : दिनेश

बेंगलूरु. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिनेश गुंडूराव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के हाथरस की घटना से पूरा देश शर्मसार हुआ है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तुरंत अपने पद से त्यागपत्र देना चाहिए। अगर योगी त्यागपत्र नहीं देते हैं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उन्हें तुरंत बर्खास्त करें।दिनेश ने कहा कि क्या समाज के दलित शोषितों की आवाज दबाना भाजपा नेताओं के लिए रामराज्य है? क्या यही राजधर्म है। क्या यही हिंदू संस्कृति है?

उन्होंने कहा कि दलित युवती के परिजनों का ढांढस बंधाने जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी पर बल प्रयोग करना कहां का न्याय है। इस मामले में योगी आदित्यनाथ सरकार का व्यवहार अमानवीय है।