
अक्षय तृतीया वर्षीतप पारणा महोत्सव संपन्न- साध्वी भव्यगुणा
बेंगलूरु. सीमंधर स्वामी राजेन्द्र सूरी जैन ट्रस्ट मामूलपेट के तत्वावधान में आयोजित वर्षीतप पारणा संपन्न हुआ। साध्वी भव्यगुणाश्री, साध्वी मोक्षरसाश्री, साध्वी तत्वत्रयाश्री ने भी साध्वी शीतलगुणाश्री को बधाई दी व तप की अनुमोदना की। साध्वी शीतलगुणाश्री ने सीमंधर स्वामी राजेन्द्र सूरी ट्रस्ट मंडल मामूलपेट की तारीफ की और अनुमोदना की। त्रिस्तुतिक संघ बेंगलूरु में प्रथम बार पारणा महोत्सव हुआ। मुंबई, नेरल, नागोठाणा, पूना, खोपोली, कोयम्बतूर, विजयवाड़ा, नरसापुर, लंदन, नेल्लूर, चेन्नई, रतलाम, इंदौर, आणंद व अहमदाबाद आदि संघ एवं गुरु भक्त पारणा महोत्सव में उपस्थित हुए। पारणा महोत्सव में विधान परिषद सदस्य लहरसिंह सिरोया ने भी शिरकत की। अध्यक्ष मेघराज भंसाली, सचिव मांगीलाल वेदमूथा, उपाध्यक्ष धीरज भंडारी, ट्रस्टी त्रिलोकचंद, नेमीचंद वेदमूथा, दिलीप कांकरिया, जयंतीलाल नाहर, तेजराज नागोरी, कांतिलाल सोफाडिय़ा, छगनलाल ने कार्यक्रम को सफल बनाया। वसंतराज भंसाली, पारस भंसाली, प्रवीण भंसाली, गौतमचंद लूणिया, विजयराज चूतर, सुनील कुमार कुंकुलोल, मनोजकुमार परमार, राकेश रामाणी, संजय कोठारी, प्रकाश चोपड़ा ने सराहनीय सेवा प्रदान की। इस अवसर पर पारस भंसाली एवं अनिता भंसाली का वर्षीतप पारणा भी हुआ। संगीतकार नरेन्द्र वाणीगोता ने महोत्सव में चार चांद लगाए। भिवंडी के सिंगर महेंद्र ने भी अपनी प्रस्तुति दी। रायगढ़ के नेरल सुंदर प्रस्तुति दी।
जिला अधिकारी ने लिया बारिश से हुए नुकसान का जायजा
मंड्या. जिलाधिकारी एस अशवती ने बुधवार को नागमंगला तहसील स्थित भीडग़वेल गांव जाकर बीते दिनों बारिश से मकानों को हुए नुकसान का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने पत्रकारों से कहा कि नागमंगला तहसील सहित जिले की अन्य तहसीलों में बारिश से फसलों व कच्चे मकानों को नुकसान हुआ है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बारिश से कच्चे मकानों व फसलों को हुए नुकसान का आंकलन करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने मकान मालिकों से मुलाकात कर सरकार से सहायता दिलाने का भरोसा दिया। जिलाधिकारी के साथ में विधायक सुरेश गौड़ा, उपविभाग अधिकारी शिवानंद मूर्ति मौजूद थे।
Published on:
05 May 2022 08:05 am

बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
