11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाय में होता है सभी देवों का वास

गो भागवत कथा
less than 1 minute read
Google source verification
गाय में होता है सभी देवों का वास

गाय में होता है सभी देवों का वास

बेंगलूरु. हरि सत्संग समिति, बेंगलूरु के तत्वावधान में यहां शुरू हुई गो भागवत में प्रथम दिन संत गोपालमणि ने कहा कि देवता भी भारत में जन्म लेने के लिए तरसते हैं। भारत की धरती भोग भूमि नहीं, योग भूमि है। पूरे विश्व के लोग यहां साधना के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि साधन कितना भी जुटा लो साधना के बिना सब बेकार है।

गौ और गंगा भारत की शक्ति और आस्था है। जो व्यक्ति गो सेवा नहीं करता वह पशु के समान है। गाय में सभी देवी-देवताओं का वास है। इसके पहले सुरेश मोदी, रमेश अग्रवाल, सचिन पांडिया, सुनीता मालपानी, अध्यक्ष देवेन्द्र सोनी, संजय अग्रवाल, सविता अग्रवाल, विमल सरावगी आदि ने दीप प्रज्वलन किया।
इस अवसर पर समिति के केन्द्रीय प्रतिनिधि मक्खन गोयल व अन्य उपस्थित थे।