
शांतिनाथ के स्मरण से बनता है सुख का वातावरण- साध्वी डॉ. सुप्रिया
बेंगलूरु. राजाजीनगर जैन स्थानक में विराजित साध्वी सुमित्रा के सान्निध्य में साध्वी डॉ.सुप्रिया एवं साध्वी सुदीप्ति ने ‘ओम शांति, जिनेश्वर शांति करो, सभी जीवों को सुखी करो’ जाप अनुष्ठान के माध्यम से सभी जीवों के कल्याण की कामना की। जाप कराने के बाद सभी को ध्यान साधना करवाई गई। ध्यान साधना के पश्चात साध्वी डॉ. सुप्रिया ने कहा कि संसार का हर प्राणी शांति चाहता है सुख चाहता है। कोई भी दु:ख नहीं चाहता अशांति नहीं चाहता। तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ के स्मरण से सुख और शांति का वातावरण बनता है, सुख शांति की अनुभूति होती है। प्रभु शांतिनाथ का जाप करने से सारे रोग, दु:ख और दारिद्र समाप्त हो जाते हैं। भगवान शांतिनाथ के जाप से असातनीय वेदना से मुक्ति मिलती है। साध्वी सुमित्रा ने मंगलपाठ प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विश्व शांति कल्याण एवं पशु बलि मुक्ति के लिए कर्नाटक संविधान के अंतर्गत पशु बलि क़ानून की जानकारी दी एवं कहा कि हर प्राणी को जीने का अधिकार है। इसीलिए हमें अहिंसा परमोधर्म के अंतर्गत हर पशु की रक्षा करनी चाहिए। संचालन उपाध्यक्ष किशोर दलाल ने किया। सोमवार से पुच्छिसुणं जाप का आयोजन रहेगा। रविवारीय प्रवचन सुबह 9 से 10 बजे तक रहेगा।
Published on:
26 Sept 2021 07:19 am
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
