सीईओ ने कहा कि अधिकारी मतदाताओं को लुभाने के लिए धन व अन्य सामान वितरित करने के खिलाफ अत्यंत सख्ती से काम कर रहे हैं। उडऩ दस्तों व अन्य अधिकारियों ने सोमवार तक कुल 4.62 करोड़ रुपए की नकदी के अलावा मतदाताओं को लुभाने के लिए बांटे जाने वाले लैपटाप, कूकर,गैस स्टोव, साडिय़ां व अन्य प्रकार के सामान को जब्त किया है जिसकी कीमत करीब 11.17 करोड़ रुपए है।