
बेंगलूरु. तेरापंथ महिला मंडल, गांधीनगर के तत्वावधान में मुनि हिमांशु कुमार के सान्निध्य में द पॉवर ऑफ सेल्फ पॉवर (आत्मशक्ति) कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्ष रिजु डूंगरवाल ने स्वागत किया।
मुनि हिमांशु कुमार ने कहा कि आत्मा अनंत शक्ति संपन्न है, लेकिन कोई-कोई ही इसे जागृत करते हैं।आत्म शक्ति को जागृत करने के लिए हमें स्वीकार करना होगा कि आत्मा अनंत शक्ति संपन्न है। उस शक्ति को जागृत करना और उसका सदुपयोग करना है।
मुनि ने कहा कि सात शक्तियां सभी के पास होती हैं और वे हैं-शारीरिक शक्ति, वाणी शक्ति, बौद्धिक शक्ति, इंद्रियों की शक्ति, कल्पना शक्ति, स्मरण शक्ति और चिंतन शक्ति। यह सभी आत्मा से जुड़ी हैं। संकल्प शक्ति ,संयम शक्ति और सहनशक्ति से आत्म शक्ति का जागरण जल्दी होता है। त्राटक प्रयोग व कुंभक प्रयोग करने से भी आत्म शक्ति बढ़ती है।
मुनि हेमंत कुमार ने कहा कि पीले रंग का ध्यान करने से आत्म शक्ति जागृत होती है। पीला रंग खुशी व उम्मीद देता है। संचालन व आभार मंत्री ज्योति संचेती ने जताया।
Published on:
22 Nov 2023 02:19 pm

बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
