15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

40 करोड़ में मार्च तक दुरुस्त होंगे सभी फ्लाईओवर

bangalore flyover damage : 30 दिन में सिरसी फ्लाईओवर के डामरीकरण का लक्ष्य

less than 1 minute read
Google source verification
40 करोड़ में मार्च तक दुरुस्त होंगे सभी फ्लाईओवर

40 करोड़ में मार्च तक दुरुस्त होंगे सभी फ्लाईओवर

बेंगलुरु. सुमनहल्ली फ्लाईओवर में आरपार छिद्र होने के बाद किरकिरी झेलने वाले स्थानीय प्रशासन ने शहर के सभी फ्लाईओवरों की मरम्मत का फैसला किया है।

करीब 40 करोड़ की लागत से मार्च 2020 तक यह काम पूरा कर लिए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हाल ही में सुमनहल्ली फ्लाईओवर के अलावा हेब्बाल और सिरसी फ्लाईओवर को लेकर भी लोगों की शिकायतें बृहद बेंगलूरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) को मिली थीं। फ्लाईओवरों की मरम्मत के लिए बीबीएमपी ने केआरडीएल (कर्नाटक रोड डेवलपमेंट कार्पोरेशन) की मदद ली है।

वहीं सिरसी फ्लाईओवर में मरम्मत के बाद इसके डामरीकरण का कार्य कुछ दिनों में शुरू हो जाएगा, जिसके 30 दिन में अंदर पूरा होने की उम्मीद है।
फ्लाईओवरों की जर्जर स्थिति को देखते हुए शहर के कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि मरम्मत के साथ साथ फ्लाईओवर के कार्यक्रम में बदलाव की जरूरत है। शहर में बीचोंबीच फ्लाईओवर बना दिए गए हैं। सड़कों पर वाहन खड़े किए जा रहे हैं, यह भी एक बड़ी समस्या है, इससे निपटने के लिए संबंधित विभागों को कड़े कदम उठाने चाहिए।

इन फ्लाईओवर पर होगा मरम्मत कार्य
मरम्मत कार्य के लिए आईटीसी, सिरसी, बेलंदूर, आरएमपी, लिंगराजपुराम, डेयरी सर्कल, नागनपाल्या-रामस्वामीपाल्या, रिचमंड सर्कल, टैगोर सर्कल, संजयनगर, इबलूर, दोड्डनकुंडी, महादेवपुरा, लॉरी जंक्शन, आनंद राव सर्कल, यशवंतपुर, मत्तिकेरे और एचएसआर लेआउट फ्लाईओवर को चिह्नित किया गया है। यहां मार्च 2020 तक कार्य पूरा किए जाने का लक्ष्य है। फ्लाईओवरों में डामरीकरण, जर्जर भागों का सुधार, पेंटिंग, सफाई, पौधरोपण आदि कार्य होंगे। (bangalore flyover damage)

क्या कहते हैं अधिकारी
शहर के विभिन्न फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य किया जाना है, जिसके लिए 40 करोड़ रुपए की लागत आएगी। शहरवासियों के लिए परिवहन सुचारु बनाना पालिका की प्राथमिकता है।
बीएच अनिल कुमार, आयुक्त, बीबीएमपी