जल संसाधन मंत्री एम.बी.पाटिल की बहन कल्पना पाटिल घर धावा बोल दिया।
हथियारों से लैस 15 डकैत 15 लाख रुपए नकद, आठ लाख रुपए कीमत की हीरों के
आभूषण और तीन सौ ग्राम सोने के आभूषण लूट कर फरार हो गए
hit. knives, between, student, market, chhatarpur hindi news, madhya pradesh news in hindi
बेंगलूरु.
विजयपुर जिले में गुरुवार तड़के डकैतों के गिरोह ने
जल संसाधन मंत्री एम.बी.पाटिल की बहन कल्पना पाटिल घर धावा बोल दिया। हथियारों से लैस 15 डकैत 15 लाख रुपए नकद, आठ लाख रुपए कीमत की हीरों के आभूषण और तीन सौ ग्राम सोने के आभूषण लूट कर फरार हो गए। पुलिस डकैतों की तलाश में जुटी है।
पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल्पाना पाटिल का घर शांति निकेतन कालोनी में है। तड़के करीब 2 बजे डकैतों के गिरोह ने जब घर पर धावा बोला, उस वक्त परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे।
डकैत मकान का पिछला दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश हुए। घर में घुसने के बाद डकैतों ने कल्पना, उनके पति महेश और परिवार के दो अन्य सदस्यों को जान से मारने की धमकी देकर हाथ-पैर बांध दिया और एक कमरे में बंद कर दिया। चारों ने सहायता के लिए शोर मचाने की कोशिश की तो डकैतों उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।
इसके बाद डकैत नकदी और आभूषण लेकर फरार हो गए। सभी डकैतों की उम्र 30 से 35 साल के बीच की बताई गई है। वे लोग कन्नड़, मराठी और हिंदी में बात कर रहे थे।
तीन घंटे बाद पुलिस को मिली जानकारी
डकैतों के फरार होने के करीब तीन घंटे बाद किसी तरह हाथ-पैर खोलने में सफल रही कल्पना ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। उत्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) उमेश कुमार, पुलिस अधीक्षक सिद्धरामप्पा, पुलिस उपाधीक्षक एन.आर.पाटिल ने भी घटनास्थल का दौरा किया।
महाराष्ट्र पुलिस से मांगी मदद
बाद में पत्रकारों से बातचीत में उमेश कुमार ने कहा कि डकैतों के महाराष्ट्र के सोलापुर की ओर जाने की संभावना को देखते हुए पड़ोसी राज्य की पुलिस से भी मदद मांगी गई है। पुलिस अधीक्षक सिद्धरामप्पा के नेतृत्व में तीन विशेष दल गठित किए है। उन्होंने बताया कि डकैतों ने नकाब पहन रखा था। कुछ लोगों पास लाठियां और चाकू थे जबकि चार लोगों के पास बंदूक भी था। डकैती के समय गिरोह के चार लोग घर के बाद पहरेदारी कर रहेथे। उन्होंने दावा किया कि डकैतों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कल्पना के पति महेश का बागलकोट रोड पर एक कंपनी का बाइक शोरूम है। वहां दिन भर में होने वाले कारोबार की राशि घर में ही रखी जाती थी,इसलिए डकैतों को 15 लाख रुपए नकद मिल गए।