24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बसवेश्वर बस स्टैंड बनेगा कारगो का मुख्यालय-रेड्डी

परिवहन मंत्री ने कारगो वाहनों को दिखाई हरी झंडीअगले वर्ष 500 कारगो वाहन शामिल होंगे बेड़े में

2 min read
Google source verification
बसवेश्वर बस स्टैंड बनेगा कारगो का मुख्यालय-रेड्डी

बसवेश्वर बस स्टैंड बनेगा कारगो का मुख्यालय-रेड्डी

बेंगलूरु. परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने कहा कि सरकार ने कर्नाटक राज्य सडक़ परिवहन निगम (केएसआरटीसी) को लाभदायक बनाने के उद्देश्य से शनिवार को कारगो सेवा शुरू की है। पहले ही दिन तीन लोगों ने बुकिंग भी करा दी है। परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने शनिवार को शांतिनगर स्थित केएसआरटीसी मुख्यालय स्थित कार्यशाला परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में कारगो सेवा को हरी झंडी दिखाने के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चारों सडक़ परिवहन निगमों को लाभदायक बनाने के उद्देश्य से सरकार कई नए उपाय कर रही है। इसमें से कारगो सेवा शुरू की गई है। देश में पहली बार किसी सरकारी परिवहन निगम में कारगो सेवा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि शनिवार को तीन कारगो वाहनों को माल के सहित रवाना किया गया। उन्होंने कहा कि पहले चरण में 100 कारगो वाहनों को खरीदी का आदेश दिया गया है। कारगो की मांग को देखने के बाद अगले वर्ष अतिरिक्त पांच सौ कारगो वाहनों की खरीदी की जाएगी। उन्होंने कहा कि पीनिया के बसवेश्वर बस स्टैंड को कारगो का मुख्यालय बनाया जाएगा। इस बस स्टैड में बहुत कमरे और हॉल भी हैं। विभिन्न सरकारी विभागों को यह हॉल व कमरे किराए पर दिए जाएंगे। कारगो बुकिंग कराने वालों को किसी भी तरह का भय नहीं होगा। क्योंकि कारगो वाहनों में जीपीएस, बीमा की सुविधा, मोबाइल ट्रैकिंग और वाहनों का पूरा विवरण बुकिंग स्थल से ही प्राप्त किया जा सकता है। यह कारगो केवल सरकारी सेवा के लिए ही नहीं इसका उपयोग हर व्यापारी, उद्यमी व आम लोग कर सकेंगे। कागो सेवा शुरू होने से पहले चरण में पांच सौ लोगों को रोजगार मिलेगा। 0उन्होंने कहा कि निगम की कारगो सेवा का किराया निजी कारगो की तुलना में काफी कम है।
निगम के प्रबंध निदशक वी.अंबुकुमार ने कहा कि परिवहन मंत्री ने शनिवार को 20 नए कार्गो ट्रकों को हरी झंडी दिखाई। केएसआरटीसी अपने नए 20 ट्रकों के साथ नई नम्मा कार्गो-ट्रक सेवा शुरू कर रहा है और केएमएस कोच बिल्डर्स प्राइवेट के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है। 2021 में यात्री परिवहन व्यवसाय में अपनी ताकत को भुनाने के लिए, केएसआरटीसी ने केएसआरटीसी रूट की बसों में पार्सल ले जाने के लिए "नम्मा कार्गो" ब्रांड नाम के तहत लॉजिस्टिक्स व्यवसाय में कदम रखा था। इसे आगे बढ़ाते हुए, केएसआरटीसी अब माल परिवहन के लिए जीपीएस से सुसज्जित बिल्कुल नई "नम्मा कार्गो-ट्रक सेवा" शुरू कर रहा है। केएसआरटीसी इच्छुक ग्राहकों से वाहन के प्रकार और अन्य संबंधित सेवाओं की उनकी आवश्यकताएं प्रदान करने का अनुरोध करता है ताकि केएसआरटीसी आपकी आवश्यकताओं के अनुरूप आवश्यक तैयारी कर सके। बेंगलूरु, मैसूरु, तुमकुरु, हासन, मेंगलूरु, शिवमोग्गा, चिक्कमगलूर, कोलार, दावणगेरे से कर्नाटक राज्य के विभिन्न स्थानों तक ट्रक सेवा उपलब्ध है।