28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीबीएमपी के चुनाव टालने की मंशा उजागर : कांग्रेस

भाजपा चाहती है कि विपक्ष इसे कानूनी चुनौती दे, जिसके परिणाम स्वरूप चुनाव टल जाएं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Nikhil Kumar

•

Updated: 10 Aug 2022, 9:51 PM IST

bbmp

bbmp

बेंगलूरु. Karnataka कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि बृहद बेंगलूरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के वार्डों का अतार्किक पुनर्गठन तथा आरक्षण सूची जारी कर भाजपा ने स्पष्ट कर दिया है कि वह हर हालत में बीबीएमपी के चुनाव टालना चाहती है।

यलहंका विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को आजादी का अमृत महोत्सव तथा बीबीएमपी के चुनाव को लेकर आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने कहा कि भाजपा ने वार्ड पुनर्गठन तथा आरक्षण का मामला कानूनी झमेले में फंसाने की मंशा से ही पुनर्गठन किया है। भाजपा चाहती है कि विपक्ष इसे कानूनी चुनौती दे, जिसके परिणाम स्वरूप चुनाव टल जाएं।

उन्होंने कहा कि केवल जाति तथा धनबल के आधार पर चुनाव जीतने के दिन अब नहीं रहे। चुनाव जीतने के लिए व्यापक जनसमर्थन की आवश्यकता है। लिहाजा कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क के माध्यम से जनसंपर्क को बढ़ाना होगा। पहले कांग्रेस का टिकट मिलने से ही जीत सुनिश्चित मानी जाती थी लेकिन अब हालात बदल गए है। कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक सक्रिय रह कर क्षेत्र के लोगों की हरसंभव सहायता करनी होगी।

कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ एम.वीरप्पा मोइली ने कहा कि शिवकुमार राज्य में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत कर रहे हंै। किसी भी राज्य का प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार जितना सक्रिय नहीं है। कार्यकर्ताओं को शिवकुमार से प्रेरणा लेकर बीबीएमपी तथा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्तारूढ़ करने का संकल्प करना होगा।

40 उम्मीदवारों के बयानों की विडियोग्राफी

बेंगलूरु. केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने सहायक प्राध्यापक भर्ती घोटाले में 40 उम्मीदवारों के बयान की विडियोग्राफी की। सीसीबी ने मल्लेश्वरम पुलिस थाने में दर्ज रिपोर्ट के आधार पर दो उम्मीदवारों से पूछताछ की थी। इस मामले में अन्य उम्मीदवारों के लिप्त होने का पता चलने पर सभी 40 से अधिक उम्मीदवारों से अलग-अलग पूछताछ कर बयान रिकार्ड किए गए।

सीसीबी के पुलिस उपायुक्त डॉ.एस.डी.शरणप्पा ने पत्रकारों को बताया कि अभी किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। मल्लेश्वरम पुलिस थाने में मामला दर्ज होने पर प्रोफेसर नागराज और सौम्या को गिरफ्तार करने के बाद दोनों ले पूछताछ की गई। उनके खिलाफ न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया। अब उम्मीदवारों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि कुछ सेवानिवृत्त प्राध्यापकों से भी पूछताछ की जा रही है।