16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरकार को अस्थिर करने की कोशिश : सुरेश

भाजपा के षड्यंत्र को जनता तक पहुंचाएंगे

2 min read
Google source verification
D K suresh

सरकार को अस्थिर करने की कोशिश : सुरेश

बेंगलूरु. राज्य के वरिष्ठ मंत्री और कांग्रेस नेता डी के शिवकुमार के भाई और बेंगलूरु ग्रामीण क्षेत्र से लोकसभा सदस्य डी के सुरेश ने भाजपा पर बदले की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा राज्य में सत्तारुढ़ कांग्रेस व जद-एस गठबंधन सरकार को अस्थिर करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। सुरेश ने आशंका जताई कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) उन्हें और उनके भाई को गिरफ्तार कर सकती है। सुरेश ने कहा कि आयकर विभाग, सीबीआइ और ईडी भाजपा के लिए राजनीतिक विरोधियों को परेशान का अस्त्र बन गए हैं। सुरेश ने कहा कि गठबंधन को सत्ता में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के कारण ही उनके भाई शिवकुमार को परेशान किया जा रहा है। सुरेश ने कहा कि वे किसी भी कीमत पर शिवकुमार को गिरफ्तार कर सरकार को अस्थिर करना चाहते हैं। सुरेश ने संवाददाता सम्मेलन मेंं १० जनवरी २०१७ को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष शरत चंद्र को येड्डियूरप्पा की ओर से लिखे गए कथित पत्र की प्रति भी जारी की, जिसमें येड्डियूरप्पा ने डीके बंधुओं पर अनियमितता व भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग की है। सुरेश ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा से २० से २५ सीटें जीतने के लिए शिवकुमार पर पिछले दरवाजे से भी दबाव डालने की कोशिश कर रही है।

सुरेश ने कहा कि दोनों भाइयों ने किसी कानून का उल्लंघन नहीं किया है और जांच में भी पूरा सहयोग दे रहे हैं। सुरेश ने कहा कि उन्हें १० दिन पहले आयकर विभाग का नोटिस मिला था। इसके बाद वे अधिकारियों के सामने पेश हुए और उनके सवालों का जवाब भी दिया। सुरेश ने कहा कि अगर गिरफ्तारी की स्थिति बनी तो वे लोग इसका भी सामना करने को तैयार हैं। सुरेश ने कहा कि मैं और भाई डी.के. शिव कुमार किसी भी हालत का सामना करने के लिए तैयार हैं। किसी के सामने झुकने का सवाल ही पैदा नहीं होता। हमें कानून और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि हमें गिरफ्तार किया गया तो इसका अधिक लाभ होगा। भाजपा के षड्यंत्र को जनता तक पहुंचाएंगे। हमारे परिवार पर छापेमारी को साल भर से अधिक समय हो गया, लेकिन आयकर विभाग कोई अनियमितता के सबूत नहीं मिले। इससे भाजपा नेता हताश हैं। इसलिए केन्द्र सरकार पर दबाव डालकर डराने, धमकाने का काम कर रहे हैं।
सुरेश ने कहा कि वे प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट कर इस विषय को उनके ध्यान में लाना चाहते हैं। भाजपा के नेता मुझे और शिवकुमार को जेल भेजने की बातें कर रहे हैं।
केन्द्र सरकार एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं का उत्पीडऩ कर रही है। सुरेश ने कहा कि कर्नाटक में शिवकुमार के अलावा और भी कई नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। हालांकि, वे अभी ऐसे नेताओं के नाम का खुलासा नहीं कर सकते हैं। सुरेश ने कहा कि दूसरे राज्यों में मजबूत विपक्षी नेताओं- वीरभद्र सिंह, अरविंद केजरीवाल, भूपिंदर सिंह हुड्डा, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तमिलनाडु के कई नेताओं के खिलाफ द्वेषपूर्ण कार्रवाइयां की गईं। इसके अलावा कुमारस्वामी सरकार को गिरान के लिए भाजपा विधायकों को तोडऩे की कोशिश भी कर रही है।