22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीबीएसइ दसवीं में 98.90 फीसदी, बारहवीं मेें 95.95 फीसदी उत्तीर्ण

विद्यार्थियों को अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बचाने के लिए सीबीएसइ ने इस बार भी योग्यता सूची जारी नहीं की है। बोर्ड ने छात्रों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी में वर्गीकृत नहीं किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Nikhil Kumar

•

Updated: 14 May 2025, 6:48 PM IST

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी कर दिए। 10वीं में 98.90 उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ बेंगलूरु रीजन देश भर में तीसरे स्थान पर रहा। गत वर्ष 99.26 फीसदी उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की थी और बेंगलूरु रीजन देश भर में चौथे स्थान पर था। इस बार बेंगलूरु रीजन में 93,017 (50,150 लडक़े और 42,867 लड़कियां) अभ्यर्थी 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए। 99.46 फीसदी लड़कियों के मुकाबले 98.43 फीसदी लडक़ों ने सफलता हासिल की।

12वीं में बेंगलूरु रीजन के 95.95 अभ्यर्थी सफल हुए। इस परीक्षा में भी लड़कियों का प्रदर्शन लडक़ों से बेहतर रहा। 96.90 फीसदी लड़कियां और 95.14 फीसदी लडक़े सफल हुए। बेंगलूरु रीजन देश भर में चौथे स्थान पर रहा। बीते वर्ष भी बेंगलूरु रीजन को देश भर में चौथा स्थान प्राप्त हुआ था। 96.95 फीसदी परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की थी। विद्यार्थियों को अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बचाने के लिए सीबीएसइ ने इस बार भी योग्यता सूची जारी नहीं की है। बोर्ड ने छात्रों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी में वर्गीकृत नहीं किया है।

संस्थानवार उत्तीर्ण अभ्यर्थी

विद्यालय - 12वीं - 10वीं

सरकारी - 90.48 - 89.26

इंडिपेंडेंट - 87.94 - 94.17

नवोदय विद्यालय समिति - 99.29 - 99.49

केंद्रीय विद्यालय संगठन - 99.05 - 99.45

सरकारी अनुदानित - 91.57 - 83.94

एसटीएसएस - 98.96 - 91.53

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग