29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केन्द्रीय अध्ययन दल ने कोडुगू का लिया जायजा

नुकसान का आकलन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Rajendra Shekhar Vyas

•

Updated: 29 Aug 2019, 12:11 AM IST

केन्द्रीय अध्ययन दल ने कोडुगू का लिया जायजा

केन्द्रीय अध्ययन दल ने कोडुगू का लिया जायजा

बेंगलूरु. बाढ़ से हुई क्षति का आकलन कर रहे केन्द्रीय अध्ययन दल के सदस्यों ने मंगलवार को कोडुगू जिले के विभिन्न बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान जिला प्रशासन से बाढ़ से हुई क्षति के बारे में सूचनाएं एकत्रित कीं।दल के सदस्यों ने जिला उपायुक्त अन्नीस कन्नमणि जोय, जिला पंचायत की सीईओ लक्ष्मी प्रिया जिला प्रभारी सचिव अन्बु कुमार सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। उपायुक्त ने बताया कि प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार कोडुगू जिले में बाढ़ व भारी बारिश के कारण करीब 600 करोड़ रुए की क्षति हुई है। जिले में 1.18 लाख हेक्टेयर भूमि में खड़ी फसलें तबाह हो गई हैं। जिसमें एक लाख हेक्येटर में कॉफी, 6,350 हेक्येटर में उगाई गई काली मिर्च, 2,241 हेक्टेयर में इलायची तथा 380 हेक्टेयर में सब्जियों की फसलें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 153 मकान पूरी तरह ध्वस्त हुए हैं जबकि 336 मकान आंशिक तौर पर क्षतिग्रस्त हुए हैं। केन्द्रीय दल ने नेलाइहुडिकेरी, कराड़ीगोडु, कुंबारागुंडी तथा सिद्धापुरा के आसपास के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और स्थानीय लोगों से बातचीत करके उनकी समस्याओं को सुना। टीम ने मुकट्टा रोड तथा भू-स्खलन स्थलों का निरीक्षण किया। दौरा करने वाली टीम में केन्द्रीय वित्त विभाग के निदेशक एस. मीणा, कृषि, सहकारिता व किसान कल्याण विभाग के संयुुक्त निदेशक पोन्नु स्वामी केन्द्रीय जल संसाधन विभाग के जितेन्द्र पंवार सहित राज्य सरकार के अन्य अधिकारी शामिल थे।