चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) के लैंडर विक्रम को चांद की धरती पर उतारने के दौरान, आखिरी 15 मिनट का रोमांच किसी टी-20 क्रिकेट मैच के आखिरी ओवर के मुकाबले से कम नहीं होगा। ISRO ने इसके लिए सीक्रेट प्लान बनाया है. लैंडर विक्रम लगभग 6048 किमी प्रति घंटे (1.68 किमी प्रति सकेंड) की रफ्तार से चांद पर उतरने के लिए अपनी यात्रा शुरु करेगा और 15-16 मिनट में लगभग 800 किमी दूर जाकर लैंड करेगा।