3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव : कर्नाटक के बल्लारी में मतदान करेंगे राहुल गांधी

- भारत जोड़ो यात्रा शिविर के पास मतदान केंद्र तैयार

3 min read
Google source verification
,

,

बेंगलूरु. कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए राहुल गांधी सोमवार को राज्य के बल्लारी में मतदान करेंगे। इसके लिए संगनकल्लू में मतदान केंद्र बनाया गया है। राहुल गांधी के साथ प्रदेश कांग्रेस समिति के 40 अन्य पदाधिकारी भी इसी केंद्र में मतदान करेंगे।
कांग्रेस महासचिव और मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने कहा 'कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए राहुल गांधी कल अपना वोट कहां डालेंगे, यह सवाल पूछा जा रहा है। कुछ भी अनुमान लगाने की जरूरत नहीं है। राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस समिति के लगभग 40 अन्य पीसीसी डेलिगेट्स के साथ बल्लारी के संगनकल्लू में कैंप स्थल पर मतदान करेंगे।Ó
भारत जोड़ो यात्रा रविवार को बल्लारी के संगनकल से निकली और बेन्निकल्लू में जाकर थमी। रात्रि विश्राम संगनकल्लू में हुआ। वहीं, मतदान केंद्र बनाया गया है जहां कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव के लिए राहुल अन्य पदाधिकारियों के साथ मतदान करेंगे। रविवार को पदयात्रा में मध्य प्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ भी शामिल हुए।

करंट के चपेट में आए कार्यकर्ता
इस बीच, यात्रा के दौरान एक हादसा हो गया। हालांकि, संयोगवश कोई हताहत नहीं हुआ। दरअसल, झंडा लेकर चल रहे चार कांग्रेस कार्यकर्ता करंट के चपेट में आ गए। झंडे लेकर चलते समय डंडे बिजली के तारों से टकरा गए जिससे चारों कार्यकर्ता जख्मी हो गए। हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। सभी खतरे से बाहर और सुरक्षित हैं। घायलों की मदद के लिए कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला सुबह ही अस्पताल पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि यात्रा में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। बल्लारी के मोका कस्बे के पास 4 कार्यकर्ताओं को मामूली बिजली का झटका लगा। सुरजेवाला ने कहा 'राहुल गांधी ने मुझे और विधायक नागेंद्र को सिविल अस्पताल का दौरा करने के लिए भेजा।Ó हालांकि, बाद में खुद राहुल गांधी भी अस्पताल गए और घायलों से मुलाकात की। उन्होंने घायलों के परिवारों को पूरी मदद का भरोसा भी जताया। कांग्रेस ने सभी को एक-एक लाख रुपए की मदद की घोषणा भी की।

लघु उद्यमियों और श्रमिकों से भेंट
यात्रा ब्रेक के दौरान राहुल गांधी ने बल्लारी के मोका में लघु एवं मध्यम कपड़ा उद्योग के श्रमिकों और उद्यमियों से मुलाकात की। प्रतिनिधियों ने बताया कि बल्लारी भले ही आज खनन उद्योग के लिए मशहूर है लेकिन, कभी यह कपड़ा निर्माण केंद्र के तौर पर मशहूर था। बिजली और गैस की बढ़ती कीमतों के साथ-साथ जीएसटी और नोटबंदी ने इस उद्योग को गहरी चोट पहुंचाई।

बल्लारी जींस को बनाएंगे वैश्विक ब्रांड
कपड़ा आपूर्तिकर्ता श्रीनिवास रेड्डी ने कहा कि जीएसटी लागू करने से व्यापार कठिन हो गया। कारोबार में काफी गिरावट आई है। एक दर्जी से सफल उद्यमी बने दादापीर ने कहा कि छोटी इकाइयों की संख्या में काफी गिरावट आई है। दादापीर आज 250 मशीनों के मालिक हैं और 100 से अधिक लोगों को रोजगार दे रखी है। राहुल गांधी ने कहा कि कपड़ा उद्योग का इतिहास होने के बावजूद इसे समर्थन देने के लिए कोई रणनीति नहीं बनी। इस उद्योग को यहां समग्र रूप से विकसित करने की आवश्यकता है। इन समूहों को व्यापक बैंकिंग, वित्तीय और अन्य बुनियादी ढांचे की आवश्यकता है। उन्हें मालूम है कि छोटे उद्यमी और श्रमिक कितना संघर्ष कर रहे हैं। भाजपा अपनी नीतियों से छोटे और मध्यम व्यापार मालिकों को चोट पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि 2023 के चुनावों के बाद कांग्रेस सत्ता में आएगी तो बल्लारी जींस को एक वैश्विक ब्रांड बनाने की चुनौती लेंगे।

Story Loader