
कांग्रेस नहीं, भाजपा मुक्त होगा भारत: चिदम्बरम
बेंगलूरु. वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदम्बरम ने शनिवार को कहा कि भाजपा का 'कांग्रेस मुक्त भारतÓ का नारा सिर्फ सपना बनकर रह जाएगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से भाजपा के इस दुष्प्रचार से चिंतित नहीं होने की अपील करते हुए कहा कि अगर किसी प्रकार का 'मुक्त भारतÓ होना है तो वे भाजपा मुक्त होगा, न कि कांग्रेस क्योंकि कांग्रेस पार्टी लोगों के दिलो-दिमाग में गहरे तक पैठी हुई है और भविष्य में और मजबूत होकर उभरेगी।
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांगे्रस शक्ति मोबाइल ऐप लांच करने के बाद चिदम्बरम ने कहा कि पिछले कुछ दशकों में राजनीतिक हालात काफी बदले हैं और चुनाव जीतने के लिए हमें समय के साथ चलना होगा। चिदम्बरम ने कहा कि जब कांग्रेस को अजेय राजनीतिक दल समझा जाता था तब से लेकर अब काफी चीजें बदल चुकी हैं।
बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान करते हुए चिदम्बरम ने कहा कि अब चुनाव इसी स्तर पर लड़े जा रहे हैं। चिदम्बरम ने कहा कि एक वक्त ऐसा भी था जब कांग्रेस सिर्फ जवाहर लाल नेहरु या इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्रित्व काल में पार्टी सिर्फ उनका नाम लेकर चुनाव जीत जाती थी। लाखों की तादाद में मतदाता बूथों पर पहुंचते थे और पार्टी के पक्ष में मतदान करते थे लेकिन अब स्थिति अलग है।
चिदम्बरम ने कहा कि अब नेता के नाम और चेहरे के बजाय स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं की अहमियत बढ़ गई है। अब चुनाव बूथवार लड़े जा रहे हैं। हर बूथ पर हमारी मौजूदगी होनी चाहिए। चुनाव जीतने और मुकाबले में होने के लिए हर बूथ पर हमारी संख्या पर्याप्त होनी चाहिए। अब चुनाव में जो मायने रखता है वह है जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की संख्या और उनकी सक्रियता। हर बूथ पर छोटी-छोटी लड़ाई है और हमें उसे जीतना होगा।
हार का यह मतलब नहीं कि हम हैं ही नहीं
चिदम्बरम ने कहा कि बाकी दुनिया की तरह देश की भी राजनीकि तस्वीर बदली है। पहले कांग्रेस को चुनौती देने वाली कोई पार्टी नहीं थी लेकिन अब बहुत सी पार्टियां आईं हैं जो महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। काफी संख्या में क्षेत्रीय दल भी हैं। चिदम्बरम ने कहा कि अगर आज भी राष्ट्रीय दलों की बात करें तो वह सिर्फ दो ही हैं। ये एक कांग्रेस और दूसरी भाजपा।
चिदम्बरम ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपाके दुष्प्रचार से घबराना नहीं चाहिए। कांग्रेस मजबूत हो रही है और भाजपा के प्रचार का प्रभावी जबाव दे सकती है। आने वाले समय में ये देश निश्चित ही भाजपा मुक्त भारत होगा। कई बार हम मजबूत होते हैं तो कई बार कमजोर होते हैं। ये सब बदलेगा। चिदम्बरम ने कहा कि गुजरात में हमारी हार का मतलब यह नहीं है कि हम गुजरात में नहीं हैं।
हम गुजरात में मौजूद हैं, लेकिन हम विधानसभा चुनाव में चूक गए। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा से ज्यादा मजबूत स्थिति में है। पिछले विधानसभा चुनाव कांग्रेस को 38 प्रतिशत मत मिले जबकि भाजपा को 36 प्रतिशत मत मिले थे। कांग्रेस को भाजपा से दो प्रतिशत मत ज्यादा मिले थे लेकिन पार्टी की 24 सीटें कम रह गईं। उन्होंने कहा कि तटवर्ती कर्नाटक में भाजपा को 50 फीसदी तक वोट मिले जबकि पुराने मैसूरु क्षेत्र मेें भाजपा को 17 फीसदी कम वोट मिले। किसी क्षेत्र में वेाट बढ़ सकता है तो किसी में घट सकता है लेकिन इसका असर सीटों की संख्या पर पड़ता है। चिदम्बरम ने कहा कि कांग्रेस की उपस्थिति कर्नाटक के सभी जिलों में कमोबेश एक समान है लेकिन यह देखना महत्वपूर्ण है कि यह कहां मजबूत है और किस क्षेत्र में कमजोर है,जिससे इसमें सुधार किया जा सके।
बूथ स्तर पर मजबूत करें संगठन
चिदम्बरम ने कहा कि हमें पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत बनाना होगा। प्रोजेक्ट शक्ति को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की दिमाग की उपज बताते हुए उन्होंने कहा कि यह पार्टी को जमीनी स्तर की ताकत का आकलन करने में मदद करेगा और यह अगले चुनावों में प्रमुख भूमिका अदा करेगा। प्रोजेक्ट शक्ति को राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्यप्रदेश, गुजरात, तथा महाराष्ट्र में अब तक लांच किया गया है और केवल दो माह में ही लाखों लोग इस कार्यक्रम से जुड़ गए हैं। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा की संचार हुआ है।
चिदम्बरम ने कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोडऩे का आह्वान किया। चिदम्बरम ने कहा कि कार्यकर्ता सबसे पहले अपने परिवार के सदस्यों व करीबियों को पार्टी से जोड़ें और फिर पड़ोसियों को। चिदम्बरम ने सूक्ष्म बूथ प्रबंधन पर बल देते हुए कहा कि राज्य में आज से यह अभियान शुरू किया गया है और हर स्तर पर पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता अभियान चलाएं।
चिदम्बरम ने 15 अगस्त तक की समय सीमा तय करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस समय तक पार्टी से जुड़े नए कार्यकर्ताओं की संख्या तेजी से बढ़ेगी। कांग्रेस का प्रोजेक्ट शक्ति मोबाइल एप बूथ स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जुडऩे, स्थानीय नेताओं को नए सदस्यों को शामिल करने, सीधे कार्यकर्ताओं-मतदाताओं और उनके स्थानीय मुद्दों से जुडऩे में मदद करने के लिए बनाई गई है।

Published on:
29 Jul 2018 08:04 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
