शिवकुमार की बैठक से 4 विधायक नदारद
प्रदेश कांग्रेस ने जल संसाधन मंत्री डी.के. शिवकुमार को बल्लारी लोकसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव का प्रभारी बनाया है। जिसके तहत इस क्षेत्र के प्रत्याशी के चयन के लिए बुधवार को शिवकुमार ने अपने आवास पर बैठक बुलाई थी। लेकिन बल्लारी लोस क्षेत्र में पार्टी के 6 विधायकों में से केवल दो विधायकों ने भाग लिया। पूर्व मंत्री परमेश्वर नायक, आनंद सिंह, नागेंद्र समेत 4 विधायक बैठक में नहीं आए, जिससे प्रत्याशी की चयन की घोषणा संभव नहीं हो सकी।