11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्नाटक : कोरोना वायरस की जांच का आंकड़ा तीन करोड़ के पार

- सरकारी लैबों ने जांचे 62 फीसदी सैंपल

less than 1 minute read
Google source verification
कर्नाटक : 18-44 वर्ष के लोगों को शनिवार से लगेगी वैक्सीन

- करीब 82 फीसदी नमूनों की आरटी-पीसीआर जांच हुई

बेंगलूरु. कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग (Karnataka Health Department) ने गुरुवार को तीन करोड़ कोविड जांचों का आंकड़ा पार कर दिया। गुरुवार को राज्य में कुल 1,50,168 नए सैंपल जांचे गए। इसके साथ ही जांचे गए कुल नमूनों की संख्या 3,01,49,275 पहुंच गई। इनमें से 1,59,53,210 जांच इसी वर्ष किए गए हैं। गत वर्ष जांचे गए नमूनों की संख्या 1,41,96,065 रही।

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. के. सुधाकर (Dr K. Sudhakar) ने ट्वीट कर स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित विभागों व जांच केंद्रों के कर्मचारियों को इस उपलब्धी के लिए बधाई दी। उन्होंने बताया कि करीब 82 फीसदी नमूनों की आरटी-पीसीआर जांच हुई। राज्य में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान से मान्यता प्राप्त 192 लैब हैं। इनमें 66 लैब सरकारी और 126 लैब निजी हैं। सरकारी लैबों ने 62 फीसदी और निजी लैबों ने 38 फीसदी सैंपल जांचे हैं।

केंद्र सरकार जून में कोरोना टीके की 45 लाख खुराक भेजेगी जबकि राज्य सरकार 13.7 लाख खुराक सीधे कंपनियों से खरीदेगी।