4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना वारियर्स का सम्मान: विक्टोरिया अस्पताल पर होगी फूलों की बारिश

कोरोना वारियर्स का खास अंदाज में सम्मान

less than 1 minute read
Google source verification
कोरोना वारियर्स का सम्मान: विक्टोरिया अस्पताल पर होगी फूलों की बारिश

file photo

बेंगलूरु. भारतीय वायुसेना (indian airforce) ने कोरोना वारियर्स के सम्मान की जोरदार तैयारी की है। रविवार को देश के अलग-अलग हिस्सों में कोरोना से जंग में अहम भूमिका निभानेवाले चिकित्सकों का खास अंदाज में सम्मान किया जाएगा।

वायुसेना की ओर से फ्लाईपास्ट के दौरान अस्पतालों पर फूलों की बारिश की जाएगी। पूरे देश में होने वाले इस अनूठे सम्मान का भागीदार बेंगलूरु का विक्टोरिया अस्पताल भी होगा। विक्टोरिया अस्पताल के साथ ही कमांड अस्पताल पर भी हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश की जाएगी और कोरोना वारियर्स के प्रति धन्यवाद दिया जाएगा।

श्रीनगर से तिरुवनंतपुरम व डिब्रूगढ़ से कच्छ तक होने वाला यह अनूठा नजारा उन योध्दाओं के प्रति कृतज्ञता के भाव का साक्षी होगा। बता दें कि एक ओर देश में कई जगहों पर स्वास्थ्यकर्मियों पर हमले की खबरें भी आ रही हैं और इनमें शामिल लोग संवेदनहीनता का परिचय दे रहे हैं वहीं दूसरी ओर वायुसेना देश के नागरिकों की ओर से अपनी जान जोखिम में डालकर देश की सेवा कर रहे चिकित्सकों के प्रति सम्मान भाव का प्रदर्शन करते हुए यह संदेश देगी कि पूरा देश उनके साथ है।

Story Loader