
प्रदेश प्रभारी वेणुगोपाल को हटाने की मांग
बेंगलूरु. प्रदेश के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेेताओं ने यौन उत्पीडऩ और अन्य आरोपों का सामना कर रहे कांग्रेस के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल को प्रदेश प्रभारी पद से हटाने की मांग तेज कर दी है।
कांग्रेस नेताओं का एक दल शीघ्र ही नई दिल्ली जाकर पार्टी अध्यक्ष राहुल गांंधी से भेंट कर अपनी बात रखेगा। सूत्रों के अनुसार प्रदेश के नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा सदस्य गुलाम नबी आजाद को प्रदेश प्रभारी बनाने पर जोर दे रहे हैं। एक विकल्प गोवा के प्रभारी चेल्ला कुमार भी हैं।
नेताओं का तर्क है कि प्रदेश में तीन लोकसभा, दो विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव हो रहे हैं। अगर वेणुगोपाल जनसभाओं में जाते हैं तो पार्टी को नुकसान हो सकता है। यह भी मांग है कि वेणुगोपाल को तुरंत नहीं हटाया जा सकता तो उन्हें प्रचार करने नहीं जाने दिया जाए, क्योंकि भाजपा इस मसले को कांग्रेस के खिलाफ इस्तेमाल कर सकती है।
गौर हो कि गुलाम नबी आजाद इससे पहले भी प्रदेश के प्रभारी रह चुके हैं। उनके संबंध सभी नेताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ अच्छे हैं। उन्होंने कई बार पार्टी और सरकार को संकट से भी बाहर निकाला था।
---
नवपद ओली की आराधना सर्वश्रेष्ठ आधार
बेंगलूरु. आदिनाथ जैन श्वेताम्बर संघ चिकपेट के तत्वावधान में पंन्यास प्रवर कल्परक्षित विजय की निश्रा में नवपद ओली आराधना चल रही है। पंन्यास प्रवर ने नवपद ओली की आराधना को सर्वश्रेष्ठ आलंबन बताते हुए कहा कि इसमें देव गुरु धर्म की शाश्वत आराधना बताई गई। ट्रस्टियों ने आज मांगलिक लेकर आयंबिल तप किया।
---
सिंघवी का सम्मान
बेंगलूरु. जोधपुर विश्वविद्यालय के पूर्व प्रेसीडेंट चंद्रराज सिंघवी का बेंगलूरु आगमन पर राजस्थान संघ कर्नाटक के पदाधिकारियों द्वारा सम्मान किया गया। संघ के चेयरमैन रमेश मेहता, अध्यक्ष रत्नीबाई मेहता, सहमंत्री डॉ रविंद्र जैन, मधु, उषा मुथा, धनरूप मेहता उपस्थित रहे। राजस्थान संघ में मोक्ष वाहिनी में सहयोगी धनरूप मेहता का भी सम्मान किया गया।
Published on:
24 Oct 2018 03:24 pm
