
दि ग्रेण्ड बिजनेस डे : जेबीएन से जुड़कर बढ़ाएं कारोबार
बेंगलूरु. जीतो के जेबीएन समूह टाइटन का 'दि ग्रेण्ड बिजनेस डे' सत्र मंगलवार को आयोजित किया गया। जीतो के पूर्व चेयरमैन पारस भंडारी ने युवा उद्यमियों और व्यवसाइयों को जेबीएन से निरंतर जुडऩे का आह्वान किया।
जीतो बेंगलूरु के चेयरमैन श्रीपाल खींवसरा ने जीतो टाइटन के अध्यक्ष प्रवीण सोफाडिय़ा, उपाध्यक्ष श्रेयांश गांधी, मंत्री जीतेंद्र चोपड़ा को आयोजन की बधाई देते हुए जेबीएन उत्थान के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। जेबीए निदेशक हिम्मत जैन, बेंगलूरु चेयरमैन दीपक श्रीश्रीमाल ने जेबीएन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर सम्मेलन बेंगलूरु में करेंगे। जेबीएन के तीन समूह बेंगलूरु में सक्रिय हैं।
सहमंत्री सज्जनराज मेहता ने बताया कि सत्र में 168 प्रतिनिधियों ने व्यक्तिगत ब्रांडिंग और कारोबार को बढ़ाने के गुर सीखे और समझे। योगेश जैन ने विशेष रूप से युवाओं को जागृत किया। सत्र में उपाध्यक्ष विनोद जैन, ललित करबावाला, संजय सिसोदिया, कोषाध्यक्ष राजेश मेहता आदि उपस्थित थे। अतिथियों ने विशेष सहयोगियों का स्मृतिचिह्न से सम्मान किया।
पीसी मोहन ने लिखा सीएम को पत्र
बुनियादी परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में सांसदों-विधायकों को शामिल नहीं किए जाने पर जताई निराशा
बेंगलूरु. शहर की आधारभूत संरचनाओं से जुड़ी परियोजनाओं की स्थिति और प्रगति की समीक्षा बैठक में अधिकारियों के साथ-साथ सांसदों एवं विधायकों को आमंत्रित नहीं किए जाने पर बेंगलूरु मध्य लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद पीसी मोहन ने निराशा जताई है।
उन्होंने इस संदर्भ में मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को पत्र भी लिखा है। पत्र में भाजपा सांसद ने कहा है कि पेरिफेरल रिंग रोड, उपनगरीय रेल, एलिवेटेड कॉरिडोर सहित कई अन्य ऐसी परियोजनाएं लंबित हैं जिन पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है।
उन्होंने बेंगलूरु को प्लास्टिक मुक्त, झीलों के पुनरुद्धार, सड़कों में पड़े गड्ढे भरने सहित अन्य कुछ समस्याओं पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट किया है। साथ ही शहर की कचरा निस्तारण समस्या, कचरा जलाए जाने, सड़कों की गुणवत्ता सहित अन्य कई मुद्दे पत्र में उठाए हैं।
Published on:
24 Oct 2018 03:13 pm
