22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किशोरों को सही मार्ग से भटकने न दें: मुनि दीप कुमार

तेरापंथ किशोर मंडल की संगोष्ठी

less than 1 minute read
Google source verification
deepkumarr.jpg

बेंगलूरु. न्यू गुडदल्ली में मुनि दीप कुमार ठाणा-2 के सान्निध्य में तेरापंथ किशोर मंडल की इस सत्र की प्रथम संगोष्ठी का आयोजन राष्ट्रीय प्रभारी अरविंद पोखरणा की उपस्थिति में हुआ।

मुनि दीप कुमार ने कहा कि आज के युग में किशोरों को सही मार्ग से भटकाने के लिए बहुत सारे दोराहे हैं। इससे हमें उनको बचाने का प्रयास करना है। उनका सही मार्गदर्शन जरूरी है। किशोरों को संगठन से जोड़ना कठिन कार्य है, पर अथक परिश्रम एवं सटीक कार्यशैली से यह संभव है। विजयनगर के किशोरों ने चातुर्मास का अच्छा लाभ लिया। मुनि ने नव मनोनीत प्रभारी अरविंद पोखरणा के सफल प्रभार की आध्यात्मिक मंगल कामना की। मुनि काव्य कुमार ने किशोरों की रूचियों को ध्यान में रखकर, उनकी ऊर्जा को संगठित करने के लिए निरंतर संवाद एवं कार्यक्रमों की आवश्यकता बताई।इस अवसर पर तेयुप विजयनगर, किशोर मंडल की ओर से अभातेयुप, टीकेएम राष्ट्रीय प्रभारी अरविंद पोखरणा का स्वागत किया गया।

पोखरणा ने विजयनगर में किशोरों को घर घर पहुंच कर उनको किशोर मंडल से जोड़ने की बात कही।

स्वागत वक्तव्य तेयुप विजयनगर अध्यक्ष राकेश पोखरणा ने दिया। इस अवसर पर जैन संस्कार विधि के राष्ट्रीय सह प्रभारी विकास बांठिया, टीकेएम संयोजक विशाल श्यामसुखा, नमन चावत ने विचार रखे। आभार सह संयोजक दर्शन बाबेल ने जताया। संचालन तेयुप मंत्री कमलेश चोपड़ा ने किया।