
वेबकास्टिंग webcasting सहित कड़े बंदोबस्त और सीसीटीवी कैमरों के निगरानी के बीच राज्य बोर्ड दसवीं यानी एसएसएलसी Karnataka SSLC exam begins की पहली वार्षिक परीक्षा शुक्रवार को शुरू हो गई। राज्य के 2,818 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक प्रथम भाषा विषय का पर्चा हुआ। कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (केएसइएबी) के अनुसार 98.06 फीसदी विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। राज्य के किसी भी हिस्से में कदाचार को कोई मामला सामने नहीं आया।
परीक्षा शुरू होने के ठीक पहले स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री मधु बंगरप्पा ने शहर के कुछ परीक्षा केंद्रों exam centre का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस क्रम में वे सबसे पहले मल्लेश्वरम स्थित कर्नाटक पब्लिक स्कूल पहुंचे और परीक्षार्थियों को गुलाब के फूल भेंट कर उनका स्वागत किया। कई परीक्षार्थियों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने बिना किसी डर या चिंता के पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने की सलाह दी।
किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सरकार ने परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 मीटर क्षेत्र को निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया है। निर्देशों के अनुसार परीक्षा केंद्रों के आसपास के क्षेत्र में फोटोकॉपी और साइबर सेंटर बंद रहेंगे।चार अप्रेल तक चलने वाली इस परीक्षा के लिए राज्य भर के 15,881 हाई स्कूलों के 8,96,447 छात्रों (4,61,563 लड़के और 4,34,884 लड़कियां) पंजीकरण कराया है।
कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) और बेंगलूरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (बीएमटीसी) तथा अन्य निगमों ने परीक्षार्थियों को नि:शुल्क बस सेवा प्रदान की।
Updated on:
22 Mar 2025, 9:59 AM IST
Published on:
22 Mar 2025, 9:59 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.