
औद्योगिक विकास को गति देने का प्रयास: निराणी
बेंगलूरु. गत दो वर्षों से कोरोना महामारी के कारण आई मंदी से औद्योगिक क्षेत्र का अपेक्षित विकास नहीं हो रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए नई उद्यम नीति के माध्यम से निवेश प्रोत्साहित किया जाएगा। बृहद उद्यम मंत्री मुरगेश निराणी ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि अगले एक वर्ष में इस क्षेत्र में 10 लाख रोजगारों के सर्जन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उद्यमियों की सुविधा के लिए तीन माह में राज्य के विभिन्न जिलों में 30 हजार एकड़ भूमि का अधिग्रहण कर यहां पर सभी बुनियादी सुुविधाओं के साथ औद्योगिक क्षेत्र स्थापित किया जाएगा। वहां कर्मचारियों के आवासीय लेआउट्स भी होंगे। राज्य में एक ट्रिलियन डॉलर्स का निवेश संभव है।
उन्होंने कहा कि राज्य के सभी जिलों में 'एक जिला-एक उत्पादÓ कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध किए जाएंगे।
मंड्या चीनी मिल के निजीकरण पर उन्होंने कहा कि इस मामले में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई शीघ्र ही जिले के गन्ना उत्पादक किसानों के साथ संवाद करेंगे और मुख्यमंत्री का फैसला अंतिम होगा।
उन्होंने कहा कि चीनी मिलों की आय बढ़ाने के लिए एथेनॉल के उत्पादन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके लिए सरकार ब्याज रहित ऋण उपलब्ध करवा रही है। इस योजना से चीनी मिलों की आय बढऩे पर गन्ना उत्पादक किसानों की बकाया राशि का भुगतान भी संभव होगा।
Updated on:
02 Oct 2021 05:30 am
Published on:
02 Oct 2021 05:30 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
