बेंगलूरु. राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने कहा कि हम सभी को भगवान महावीर के अहिंसा, सत्य और भाईचारे के सिद्धांतों का पालन करते हुए सबका साथ-सबका विकास के मूल मंत्र के साथ समाज सेवा में योगदान देना चाहिए।
उन्होंने महावीर इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन के बेंगलूरु चैप्टर की ओर से स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर शनिवार शाम वसंतनगर के आम्बेडकर भवन में देशभक्ति गीतों पर केंद्रित उमंग-आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए यह बात कही।