1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निजी अस्पताल के कूड़ेदान में मिला कन्या भ्रूण, मालिक फरार

पुलिस ने अस्पताल को सील किया

less than 1 minute read
Google source verification
hospital.jpg

hospital.jpg

बेंगलूरु ग्रामीण जिले के होसकोटे तालुक के तिरुमलशेट्टीहल्ली स्थित एक निजी अस्पताल को उसके परिसर के कूड़ेदान के अंदर एक कन्या भ्रूण पाए जाने के बाद पुलिस ने सील कर चार कर्मचारियों को हिरासत में लिया। पुलिस ने अस्पताल के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हिरासत में लिए गए लोगों में महिला नर्सें भी शामिल हैं और प्राथमिकी में सभी नामजद हैं। अस्पताल का मालिक खुद एक चिकित्सक भी है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि नियमित निरीक्षण के तहत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को अस्पताल का दौरा किया था। तभी यह मामला सामने आया। निरीक्षण के दौरान उन्हें ऑपरेशन थियेटर में एक महिला भी लेटी हुई मिली और उन्हें संदेह हुआ कि कूड़ेदान में फेंका गया भ्रूण उसी का होगा। हालांकि, मामले की जांच जारी है।

अवैध गर्भपात के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या का पहला दर्ज मामला : स्वास्थ्य आयुक्त

स्वास्थ्य आयुक्त रणदीप डी. ने बताया कि यह राज्य में अवैध गर्भपात के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या का पहला दर्ज मामला है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने जांच की तो स्कैनिंग आदि का उचित रिकॉर्ड नहीं मिला।

Story Loader