25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विक्टोरिया अस्पताल के बर्न ब्लॉक में लगी आग

घटना के समय में बर्न वार्ड में सात बच्चों सहित कुल 26 मरीज भर्ती थे। इनमें से पांच मरीज आइसीयू में थे।

less than 1 minute read
Google source verification

बेंगलूरु मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (बीएमसीआरआइ) के अंतर्गत संचालित शहर के विक्टोरिया अस्पताल के महाबोधी बर्न ब्लॉक के सेमिनार हॉल में मंगलवार अलसुबह करीब तीन बजे एक स्विच बोर्ड में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई।

बीएमसीआरआइ के डीन सह निदेशक डॉ. रमेश कृष्ण ने बताया कि घटना के समय में बर्न वार्ड में सात बच्चों सहित कुल 26 मरीज भर्ती थे। इनमें से पांच मरीज आइसीयू में थे। आग और धुएं के कारण एहतियातन सभी मरीजों को अस्पताल के एच ब्लॉक में शिफ्ट किया गया।

डॉ. कृष्ण ने बताया कि अग्निशमन विभाग ने आकर आग बुझाई। स्थिति नियंत्रण में है। मरीज, परिजन, चिकित्सक और अस्पतालकर्मी सुरक्षित हैं।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग