11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पांच पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ जांच शुरू

उन्होंने बुधवार को कहा कि सहायक पुलिस आयुक्त इस मामले की जांच कर रहे हैं और रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई होगी।

less than 1 minute read
Google source verification
Crime

पांच पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ जांच शुरू

बेंगलूरु. वाइटफील्ड उप संभाग के पुलिस उपायुक्त अब्दुल अहद ने एक महिला पर हमला कर उसकी भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास के आरोपी पांच पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ जंाच शुरू कर दी है।

उन्होंने बुधवार को कहा कि सहायक पुलिस आयुक्त इस मामले की जांच कर रहे हैं और रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई होगी।

सितंबर में प्रभावती नामक महिला ने के.आर.पुरम थाने में उस पर हमले और भूमि पर अवैध कब्जे की रिपोर्ट दर्ज करानी चाही थी लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया। तक प्रभावती ने अतिरिक्त मेट्रोपोलिटन न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई थी।

न्यायालय के आदेश पर महादेवपुर पुलिस थाने के.आर.पुरम थाने के उप निरीक्षक रंगप्पा, मंजुनाथ, सहायक पुलिस उपनिरीक्षक मुनिराजू, हेड कांस्टेबल हरीश और महिला पुलिस कांस्टेबल मंजुला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा कि सीगेहल्ली के मल्लप्पा ले आउट में प्रभावती की बेशकीमती जमीन है। उस पर अवैध कब्जेे का प्रयास जारी है। पुलिस ने 5 सितंबर को उसके घर में जबरन घुस कर धमकी दी कि अगर जमीन उनके नाम नहीं की तो झूठा मामला दर्ज कर गिरफ्तार करेंगे।

फिर अगले दिन 20 गुंडे भेज कर उस पर हमला करवाया और घर का फर्नीचर और पूरा सामान तहस-नहस कर दिया। उन्होंने बताया कि प्रभावती की संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है।

इसी संबंध में प्रभावती को गिरफ्तार किया गया था। उसने जमानत पर रिहा होने के बाद पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग