8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नशे में वाहन क्षतिग्रस्त करने वाले चार गिरफ्तार

14 कारों के शीशे तोडऩे वाले चार गिरफ्तार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Sanjay Mohan Kulkarni

•

Updated: 27 Sep 2021, 5:18 AM IST

नशे में वाहन क्षतिग्रस्त करने वाले चार गिरफ्तार

नशे में वाहन क्षतिग्रस्त करने वाले चार गिरफ्तार

बेंगलूरु. दोस्त के जन्म दिन की पार्टी से लौटते समय राजराजेश्वरी नगर तथा केंगेरी थानांतर्गत मकानों के सामने पार्क की गई 14 कारों के शीशे तोडऩे वाले चार विद्यार्थियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने शुक्रवार देर रात हुए इस घटनाक्रम की कार मालिकों से मिली शिकायत के आधार पर जांच शुरू की थी। क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों से मिले फुटेज के आधार पर पुलिस ने कारें क्षतिग्रस्त करने वालों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार इस मामले में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार तथा मध्य प्रदेश के चार छात्र अदान शाहब, रोहित कुमार सिन्हा, जेसी भारद्वाज तथा वी कौशिक शामिल हैं। कोडीपाल्या में स्थित एक अपार्टमेंट के निवासी ये छात्र निजी अभियांत्रिकी कॉलेज में कम्प्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहे हैं।
उन्होंने अपने दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में जमकर शराब पी थी। देर रात इस पार्टी से लौटते समय उन्होंने आरआर नगर थानांतर्गत कृष्णा गार्डन के निकट 6 तथा केंगेरी थानांतर्गत नंजप्पा ब्लॉक के निकट पार्क 8 कारों के शीशे क्रिकेट बैट से तोड़ दिए थे।

सड़क दुर्घटना में दो की मौत
रामनगर. तहसील मुख्यालय आनेकल में बीती रात दो कारों के बीच आमने-सामने हुई भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार इस हादसे में मृतकों की पहचान वैयालीकावल निवासी सुमंत (21) तथा कोरमंगला निवासी वी. गोपी (34) के रूप में की गई है। इस हादसे में वन वे पर गलत दिशा में आ रही एक कार दूसरी कार से भिड़ गई थी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल सुमंत तथा गोपी ने होसूर के अस्पताल में चिकित्सा के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतकों का शव परिजनों को सौंप दिया है।