बैंगलोर

दीपावली पर बेंगलूरु में पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही कर्नाटक सरकार

सरकार को इस बारे में सोचना होगा कि आगामी दीपावली त्योहार के दौरान शहर में पटाखे फोड़ने की अनुमति दी जाए या नहीं। कई निर्दोष लोग मर जाते हैं, कुछ की आंखों की रोशनी चली जाती है, ऐसी चीजें होती हैं। दिल्ली में दीपावली त्योहार के दौरान पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध है। हम जांच करेंगे कि क्या बेंगलूरु शहर में इस पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। इसके लिए क्या किया जाना चाहिए।

less than 1 minute read
,,

बेंगलूरु. राज्य सरकार दीपावली के दौरान बेंगलूरु शहर में पटाखे फोडऩे पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है। गृह मंत्री जी परमेश्वर ने बुधवार को यह बात कही। इस महीने की शुरुआत में अत्तिबेले में हुए पटाखा दुकान अग्निकांड के बाद सरकार इस पर विचार कर रही है। उस घटना में 16 लोगों की जान चली गई थी।

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, हर साल दीपावली के दौरान आग लगने की ऐसी घटनाएं होती हैं। कल भी तमिलनाडु में करीब 12 लोगों की मौत हो गई। यह सुनिश्चित करने के लिए कि ऐसी घटनाएं न हों और चीजों को नियंत्रित करने के लिए हम जल्दी ही नए कानून लाएंगे। इस संबंध में चर्चा चल रही है। इस घटना ने हमें सबक सिखाया है। यदि आवश्यक हुआ तो हम मौजूदा कानूनों में संशोधन भी लाएंगे।

परमेश्वर ने कहा कि सरकार को इस बारे में सोचना होगा कि आगामी दीपावली त्योहार के दौरान शहर में पटाखे फोड़ने की अनुमति दी जाए या नहीं। उन्होंने कहा, कई निर्दोष लोग मर जाते हैं, कुछ की आंखों की रोशनी चली जाती है, ऐसी चीजें होती हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में दीपावली त्योहार के दौरान पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध है। हम जांच करेंगे कि क्या बेंगलूरु शहर में इस पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। इसके लिए क्या किया जाना चाहिए। केंद्र से, कानूनी सुरक्षा की आवश्यकता है, यह कैसे करना है, हम मुख्यमंत्री के साथ चर्चा करेंगे और निर्णय लेंगे।

इससे पहले 7 अक्टूबर को एक पटाखा दुकान में आग लगने से 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जिसमें पटाखों का स्टॉक रखा हुआ था। दो अन्य ने बाद में चोटों के कारण दम तोड़ दिया। कर्नाटक सरकार ने मंगलवार को घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए थे।

Published on:
18 Oct 2023 06:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर