22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरकार को फायदा, जनता पर बोझ : दिनेश

हर दिन ईंधन के बढ़ते दामों को नियंत्रण में रखने में केन्द्र सरकार विफल रही है। इसका सबसे अधिक नुकसान मध्यम वर्ग के लोगों को हो रहा है।

2 min read
Google source verification
dinesh gundurao

सरकार को फायदा, जनता पर बोझ : दिनेश

बेंगलूरु. प्रदेश कांग्रेस ईंधन के बढ़ते दामों के खिलाफ भारत बंद में प्रदेश इकाई के सक्रियता से भाग लेगी।
कांग्रेस ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हर दिन ईंधन के बढ़ते दामों को नियंत्रण में रखने में केन्द्र सरकार विफल रही है। इसका सबसे अधिक नुकसान मध्यम वर्ग के लोगों को हो रहा है।
जनता दल-एस, वामपंथी दल और विभिन्न संगठनों ने भी समर्थन देने की घोषणा की है। सोमवार सुबह छह बजे से दोपहर तीन बजे तक बंद रहेगा, जो शांतिपूर्ण और स्व प्रेरित होगा। इसके लिए कोई जबरदस्ती नहीं की जाएगी। दिनेश ने कहा कि मोदी सरकार बेहतर शासन देने में विफल रही है। सरकार ने पूरा बोझ आम लोगों पर डाल दिया जबकि उसके फायदे खुद उठा रही है। आज तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं जबकि रुपए गिर रहा है। सरकार ने तेल की कीमतों को बाजार के हिसाब से तय करने की नीति का गलत उपयोग किया है। भाजपा सरकार जनता को लूट रही है। ह्यह्यह्यह्यउन्होंने कहा कि सोमवार सुबह मैसूरु बैंक सर्कल पर मंत्री, विधायक, सांसद, पूर्व केन्द्रीय मंत्री, विधान परिषद के सदस्य, पार्षद और पार्टी के संभी विंग के पदाधिकारी, कार्यकता धरना देंगे। प्रदेश में पार्टी मामलों के प्रभारी के.सी. वेणुगोपाल इसका नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार कई देशों को कम कीमत में पेट्रोल, डीजल बेच कर भारतीय नागरिकों के साथ विश्वासघात कर रही है। मई २०१४ में अंतरारष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमत १०७.०९ डालर प्रति बैरल थी। अब यह ७३ डालर है, यानी ४० फीसदी कम। फिर भी ईंधन की कीमतें बढ़ रही हैं। मोदी सरकार १५ देशों को सस्ते में प्रति लीटर पेट्रोल और डीजल बेच रही है।

डीजल और पेट्रोल सस्ता नहीं करने के कारण केंद्र सरकार के खिलाफ बाइक रैली का नेतृत्व करने वाले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडूराव ने कहा कि मोदी सरकार ने ४ साल में डीजल-पेट्रोल करों में ११८ फीसदी की वृद्धि की है। डीजल पर ४२४ फीसदी कर है और इसे कम किया जाना चाहिए। महंगे तेल का प्रतिकूल असर देश की अर्थवस्था पर पड़ रहा है।