3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारी बारिश का कहर : दक्षिण कन्नड़, उडुपी, कोड़गु के स्कूल-कॉलेज आज भी बंद

तुंग नदी खतरनाक तरीके से बह रही है जबकि शिवमोग्गा में भद्रावती नदी उफान पर है। उफनती कृष्णा नदी और उसकी सहायक नदियाँ मलप्रभा और घटप्रभा ने बेलगावी में तबाही मचाई हुई है और कई निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। राज्य के कई बांध और प्रमुख झीलें लबालब भर गई हैं। बारिश प्रभावित जिलों में कई निचले इलाकों में पानी भर गया है।

2 min read
Google source verification
rain

बेंगलूरु. दक्षिण कन्नड़ और उडुपी जिलों में 26 जुलाई को आइएमडी के रेड अलर्ट जारी करने के साथ ही दोनों जिलों के डिप्टी कमिश्नरों ने जिले के स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों और पीयू कॉलेजों के लिए छुट्टी की घोषणा कर दी है।

डीके डीसी मुल्लई मुहिलान ने अभिभावकों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि बच्चे जलाशयों के पास न जाएं। मछुआरों को मछली पकड़ने के लिए समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र ने कहा कि मेंगलूरु से कारवार तक के तट पर 26 जुलाई तक समुद्र में 3.5 से 3.7 मीटर तक ऊंची लहरें उठने का अनुमान है। इस बीच, कोड़गु के डीसी वेंकट राजा ने भी जिले में स्कूलों और पीयू कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा कर दी है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारी बारिश के कारण दक्षिण कन्नड़ और उडुपी जिलों में भी बड़े पैमाने पर संपत्ति का नुकसान हुआ है। कई स्थानों पर सड़कों पर पानी भरने से वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई।

पिछले दो दिन में उडुपी जिले में बारिश से संबंधित तीन मौतें हुई हैं।

विजयपुर जिले के कन्नूर में 60 वर्षीय महिला शिवम्मा सावलगी की घर की दीवार गिरने से मौत हो गई। जिले के जिलाधिकारी टी भूबलन के मुताबिक जिले में अब तक 20 घर गिरे हैं और कुछ घायल हुए हैं।

चिकमगलूरु में तुंग नदी खतरनाक तरीके से बह रही है जबकि शिवमोग्गा में भद्रावती नदी उफान पर है। उफनती कृष्णा नदी और उसकी सहायक नदियां मलप्रभा और घटप्रभा ने बेलगावी में तबाही मचाई हुई है और कई निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, राज्य के कई बांध और प्रमुख झीलें लबालब भर गई हैं। बारिश प्रभावित जिलों में कई निचले इलाकों में पानी भर गया है।

भारी बारिश को देखते हुए मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को सभी तीन तटीय जिलों उडुपी, दक्षिण कन्नड़ और उत्तर कन्नड़ और कर्नाटक के मलनाड क्षेत्र के चिकमगलूरु जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया, जिसमें अगले 24 घंटों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

चार जिलों के अलावा, कोडुगू, शिवमोग्गा और बेलगावी को ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है, जबकि बगलकोट, बीदर, कलबुर्गी, विजयपुर, बल्लारी और हासन के लिए पीला अलर्ट जारी किया गया है।

Story Loader