12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेट्रो में गाने सुनने हैं तो लगाएं हैडफोन

होमगार्ड ने सभी स्टेशनों पर किया प्रशिक्षित

less than 1 minute read
Google source verification
मेट्रो में गाने सुनने हैं तो लगाएं हैडफोन

मेट्रो में गाने सुनने हैं तो लगाएं हैडफोन

बेंगलूरु. नम्मा मेट्रो में यात्रा के दौरान मोबाइल पर गाने सुनने के लिए यात्रियों को अब हैडफोन का उपयोग करना होगा। बिना हैडफोन के मोबाइल पर गाने सुनने से साथी यात्रियों को परेशानी होती है। बेंगलूरु मेट्रो रेल निगम लिमिटेड (बीएमआरसीएल)

ने यात्रियों को मेट्रो यात्रा के दौरान संगीत सुनते समय हैडफ़ोन का उपयोग करने की सलाह दी है। बेंगलूरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीएमआरसीएल) के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी ने कहा कि बिना हैडफोन के संगीत सुनने या वीडियो देखने से साथी यात्रियों को परेशानी हो सकती है। मंगलवार को यात्रियों को जागरूक करने के लिए मेट्रो कोच में एक टीम भी भेजी गई।टीम ने यात्रियों से कहा, 'ट्रेन के अंदर संगीत बजाते समय हेडफोन का इस्तेमाल करें'। होमगार्ड बीएमआरसीएल टीम ने आज सभी स्टेशनों पर एक विशेष कार्यक्रम के तहत यात्रियों को परेशानी मुक्त यात्रा के लिए शिक्षित और जागरूक किया।

निगम के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी ने कहा है कि मेट्रो ट्रेन से पहले यात्रियों को उतरने दें उसके बाद ट्रेनों में चढ़ें। इससे असुविधा से बचा जा सकेगा। सभी स्टेशनों पर होमगार्ड ने यात्रियों को कतार बद्ध होने का तरीका भी बताया।