29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हवाई अड्डे और सिटी रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना से अफरा-तफरी

झूठी निकली सूचना, प्रशासन ने ली राहत की सांस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Rajendra Shekhar Vyas

•

Updated: 29 Aug 2018, 1:00 AM IST

bomb

हवाई अड्डे और सिटी रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना से अफरा-तफरी

बेंगलूरु. शहर के बाहरी इलाके देवनहल्ली में स्थित कैंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और क्रांतिवीर संगाली रायण्णा बेंगलूरु सिटी रेलवे स्टेशन पर सोमवार दोपहर बम होने की सूचना मिलने अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, गहन जांच-पड़ताल के बाद दोनों जगहों पर सूचना अफवाह निकली और प्रशासन ने राहत की सांस ली।
हवाई अड्डे और स्टेशन पर बम रखने जाने की जानकारी लगभग एक समय ही मिली। किसी व्यक्ति ने दोपहर करीब 1.30 बजे हवाई अड्डे पर फोन कर बम रखे होने की जानकारी दी जबकि इसके करीब दस मिनट बाद ही रेलवे स्टेशन को भी इसी तरह एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर बम रखे जाने की जानकारी दी। इसकी जानकारी मिलते ही सुरक्षाकर्मियों ने गहन जांच-पड़ताल की। पूरी तरह से जांच करने के बाद हवाई अड्डा प्रशासन ने बम की सूचना को गलत घोषित कर दिया। पिछले सप्ताह भी इसी तरह एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर हवाई अड्डे पर बम रखने जाने की जानकारी दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बेंगलूरु के मंडल रेल प्रबंधक आरएस सक्सेना ने बताया कि किसी शरारती तत्व ने कॉल कर रेलवे स्टेशन के क्लॉक रूम में बम होने की झूठी सूचना दी। इससे पूरा रेलवे प्रशासन हरकत में आया और एहतियात के तौर पर तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया लेकिन कुछ नहीं मिला। बम की सूचना मिलते ही रेल सुरक्षा बल और रेलवे पुलिस के अधिकारी व जवान सुरक्षा उपकरणों के साथ क्लॉक रूम में पहुंच गए।
विस्फोटक सामग्री का पता लगाने के लिए डॉग स्क्वॉड और मेटल डिटेक्टर से सघन तलाशी की गई। क्लॉक रूम में रखे पूरे सामान की एक एक कर तलाशी ली गई। करीब दो घंटे चले जांच अभियान में कुछ नहीं मिलने पर रेल प्रशासन ने राहत की सांस ली। जांच एजेंसी फर्जी कॉल का पता लगाने में जुटी है। रेलवे ने कॉल को फर्जी करार दिया है।

मादक पदार्थ पर रोकथाम में चाहिए जन सहयोग
बेंगलूरु. उप मुख्यमंत्री डॉ. जी. परमेश्वर ने कहा कि मादक पदार्थों के इस्तेमाल की रोकथाम के लिए नागरिकों और शिक्षा संस्थानों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने सोमवार को निम्हान्स सभागार में आयोजित मादक पदार्थ के इस्तेमाल की रोकथाम सम्मेलन और जागृति कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि बेंगलूरु में ही मादक पदार्थ तैयार करने का पता चला है। स्कूलों और कालेजों में चॉकलेट के रूप में मादक पदार्थ की बिक्री हो रही है। जिससे छात्र मादक पदार्थ की लत के शिकार हो रहे हंै। मादक पदार्थ बेचने वालों को कड़ी सजा दी जासकती है।
उन्होंने कहा कि जागृति अभियान चलाने से मादक पदार्थ के सौदागरों में भय रहेगा। बेंगलूरु ही नहीं पूरे प्रदेश में जागृति अभियान चलाया जारहा है। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त टी. सुनील कुमार और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।