28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Karnataka / Bangalore / चांद पर मानव मिशन को लेकर इसरो सजग, समिति करेगी तकनीकी चुनौतियों का अध्ययन

चांद पर मानव मिशन को लेकर इसरो सजग, समिति करेगी तकनीकी चुनौतियों का अध्ययन

चांद पर मानव मिशन को लेकर इसरो सजग
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Saurabh Tiwari

•

Updated: 27 Jan 2020, 6:20 PM IST

चांद पर मानव मिशन को लेकर इसरो सजग, समिति करेगी तकनीकी चुनौतियों का अध्ययन

चांद पर मानव मिशन को लेकर इसरो सजग, समिति करेगी तकनीकी चुनौतियों का अध्ययन

बेंगलूरु. गगनयान मिशन के साथ ही अंतरिक्ष में निरंतर मानव उपस्थिति दर्ज कराने की योजना पर अग्रसर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) चांद पर भी मानव मिशन भेजने की संभावनाएं अभी से तलाश रहा है।
इसरो के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक चांद पर मानव मिशन भेजने के लिए आवश्यक तकनीक का अध्ययन करने के लिए दो सदस्यीय समिति भी गठित की गई है। यह समिति उन प्रौद्योगिकीयों का अध्ययन करेगी जो चांद पर मानव मिशन भेजने के लिए आवश्यक हैं। इसे गगनयान मिशन के विस्तार के तौर पर देखा जा रहा है। इसरो वैज्ञानिकों के मुताबिक इस तरह के मिशन के लिए एक शक्तिशाली रॉकेट के साथ ही चांद पर पहुंचने और वहां से वापस आने के लिए एक स्पेस कैप्सूल की आवश्यकता होगी। सूत्रों का कहना है कि अभी सिर्फ मिशन मून के लिए एक टीम गठित की गई है। अभी से इस बारे में कुछ भी कहना जल्दीबाजी होगी। चांद को लेकर दुनिया भर के अंतरिक्ष एजेंसियों में फिर एक बार रुचि जगी है। अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा एक महिला और एक पुरुष अंतरिक्ष यात्री के साथ वर्ष 2024 तक चांद पर फिर एक बार मिशन भेजने की योजना बना रहा है।