8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जद-एस का लक्ष्य स्पष्ट जनादेश के साथ सत्ता में वापसी

पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी का दावा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Sanjay Mohan Kulkarni

•

Updated: 29 Sep 2021, 4:28 AM IST

जद-एस का लक्ष्य स्पष्ट जनादेश के साथ सत्ता में वापसी

जद-एस का लक्ष्य स्पष्ट जनादेश के साथ सत्ता में वापसी

बेेंगलूरु. पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने मंगलवार को बिड़दी के निकट क्यातमारनहल्ली स्थित उनके फार्महाउस में पार्टी के विधायकों के साथ संवाद किया। इससे पहले उन्होंने पत्रकारों को बताया कि वर्ष 2023 के चुनाव के लिए पार्टी स्पष्ट जनादेश के साथ सत्ता में वापसी के लक्ष्य को लेकर कार्य करेगी।
उन्होंने कहा कि इस चुनाव के लिए 'मिशन 123Ó के तहत अभी से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों को चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। ऐसे प्रत्याशी अभी से उनके चुनावी क्षेत्र में सक्रिय होकर क्षेत्र के मतदाताओं के साथ निरंतर संपर्क में रहेंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा तथा कांग्रेस, जद-एस का अस्तित्व मिटाने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। लेकिन वर्ष 2023 के चुनाव में जद-एस इन दोनों दलों को सटीक जवाब देने के लिए अभी से तैयार है। दोनों जद-एस को नगण्य बताते हैं, साथ ही पार्टी के विधायकों को तोडऩे का भी प्रयास कर रहे है।
उन्होंने कहा कि इस बात को लेकर कोई दो राय नहीं कि भाजपा तथा कांग्रेस की तुलना में पार्टी के पास संसाधन नहीं है। लेकिन सैकड़ों समर्पित पार्टी के कार्यकर्ता ही पार्टी की वास्तविक ताकत हैं। कार्यकर्ताओं के बलबूते पर ही पार्टी स्पष्ट जनादेश के साथ सत्ता हासिल करेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा तथा कांग्रेस ने राज्य के हितों की हमेशा अनदेखी की है। इस बात को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु तथा तेलंगाना राज्यों के क्षेत्रीय दलों की तरह कर्नाटक की क्षेत्रीय अस्मिता की रक्षा करने का संकल्प किया है।