22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कलबुर्गी अब कोरोना वायरस के साथ गर्मी से हलकान

मौसम विभाग के अनुसार जिले में राज्य का सबसे अधिक तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

less than 1 minute read
Google source verification
कलबुर्गी अब कोरोना वायरस के साथ गर्मी से हलकान

कलबुर्गी अब कोरोना वायरस के साथ गर्मी से हलकान

कलबुर्गी. कोरोना वायरस के खतरे के साथ अब उत्तरी कर्नाटक में तेज गर्मी का कहर टूट रहा है। कल्याण-कर्नाटक क्षेत्र में सबसे पिछड़ा कलबुर्गी जिला भीषण गर्मी का सामना कर रहा है। कोरोना वायरस से देश में पहली मौत कलबुर्गी जिले में ही हुई थी। अब तक जिले में तीन लोग इसका शिकार हो चुके हैं।

मौसम विभाग के अनुसार जिले में राज्य का सबसे अधिक तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में पारा खतरनाक स्तर पर बढऩे के साथ ही बॉम्बे-कर्नाटक क्षेत्र में भी भीषण गर्मी के हालात बनते जा रहे हैं।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि कलबुर्गी और रायचूर में शुक्रवार को राज्य का अधिकतम तापमान 42.7 और 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बीदर और विजयपुर में अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात का तापमान रायचूर में 30 डिग्री सेल्सियस, कलबुर्गी में 29 और विजयापुर में 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बल्लारी और कोप्पल सहित कल्याण-कर्नाटक क्षेत्र के अन्य हिस्सों में भी तेज गर्मी का असर रहा। दोनों क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।