मार्च में बजट सत्र बुलाया गया था लेकिन उसी दौरान कोरोना संक्रमण के दस्तक देने पर सरकार ने आनन-फानन बजट पारित करने के बाद समय से पहले ही सत्रावसान कर दिया था। आम तौर पर जनवरी में विधानमंडल का संयुक्त अधिवेशन, फरवरी-मार्च में बजट सत्र, जून-जुलाई में मानसून सत्र और नवंबर-दिसंबर में शीत अधिवेशन बुलाने की परिपाटी रही है। लेकिन इस साल सरकार के तमाम शिड्यूल गड़बड़ा गए हैं।कोरोना संक्रमण के कारण जहां पहली से नौंवी तक के विद्यार्थियों को परीक्षा लिए बिना उतीर्ण करना पड़ा।