7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मानव-हाथी संघर्ष से निपटने के लिए ‘सॉफ्ट रिलीज सेंटर’ जल्द

कर्नाटक सरकार ने मानव-हाथी संघर्ष Human-elephant conflict से निपटने के लिए ‘सॉफ्ट रिलीज सेंटर’ स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए 53 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।

भद्रा वन्यजीव अभयारण्य में स्थापित करने का प्रस्ताव

वन मंत्री ईश्वर खंड्रे के अनुसार वन विभाग के अधिकारी सॉफ्ट रिलीज सेंटर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। केंद्र स्थापित होने के बाद उपद्रवी जंगली हाथियों को पकड़कर वहां स्थानांतरित किया जाएगा। विभाग ने इस केंद्र को भद्रा वन्यजीव अभयारण्य में स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है। योजना के अनुसार पकड़े गए हाथियों को लगभग 20 वर्ग किलोमीटर के घेरे में कुछ महीनों तक रखा जाएगा और बाद में चरणबद्ध तरीके से जंगल में छोड़ा जाएगा।

हर वर्ष जंगली जानवरों के हमलों से 65 से 70 लोगों की मौत

मंत्री ने बताया कि राज्य में हर वर्ष जंगली जानवरों के हमलों से 65 से 70 लोगों की मौत होती है। मानव-हाथी संघर्ष का लंबा इतिहास रहा है। हाथियों को पकड़कर स्थानांतरित करना आसान नहीं है। ऐसे अभियानों के दौरान लोगों की जान भी गई है। अर्जुन नामक एक दांत वाला हाथी भी एक अभियान के दौरान मारा गया था। जंगल क्षेत्र घटने और जानवरों की संख्या बढऩे से यह संघर्ष और जटिल हो गया है।

140 किमी रेल बैरिकेड का प्रस्ताव

मंत्री ने बताया कि हाथियों की मानव बस्तियों में आवाजाही रोकने के लिए 140 किलोमीटर तक रेल बैरिकेड लगाने का प्रस्ताव विचाराधीन है। पहले चरण में 7 किलोमीटर के हिस्से में काम जल्द शुरू होगा।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग