वन्यजीव कार्यकर्ता और कर्नाटक वन्यजीव बोर्ड के पूर्व सदस्य जोसेफ हूवर ने कहा, कर्नाटक 21 मई को आंध्र प्रदेश को छह हाथी उपहार में देने जा रहा है। रंजन, देवा, मस्ती, करुणा को कोडुगू जिले के दुबारे हाथी शिविर जबकि कृष्णा और अभिमन्यु को शिवमोग्गा जिले के सकरेबेलू हाथी शिविर से भेजा जा रहा है।कृष्णा और अभिमन्यु को उनके महावतों के साथ काली टाइगर रिजर्व के दांडेली में एक हाथी के बच्चे को उसकी मां से छुड़ाने में मदद करने के लिए भेजा गया था। महावत शिवमोग्गा लौट आए हैं जबकि कृष्णा और अभिमन्यु को दांडेली में ही कैद में रखा गया। यह प्रथा है कि महावत प्रशिक्षित हाथियों को अपनी निगरानी और देखभाल में रखते हैं। लेकिन, कृष्णा और अभिमन्यु के मामले में महावतों को संदिग्ध तरीके से भेज दिया गया। कर्नाटक से मिले इन छह हाथियों को चित्तूर ले जाया जाएगा ताकि बंदी हाथियों की संख्या बढ़ाई जा सके।