
नागपुर कंट्रोल रूम से आया फोन और अमरकंटक ट्रेन की एसी कोच से रेपिस्ट गिरफ्तार
बेंगलूरु. उप्पारपेट पुलिस ने अपने गांव लौटने वाले प्रवासी श्रमिकों को जाली कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट देने वाले को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार अक्कीपेट निवासी संपतलाल (32) ने पिछले 15 दिन में सिटी रेलवे स्टेशन पर प्रवासी श्रमिकों को नेगेटिव रिपोर्ट देकर लाखों रुपए कमाए थे। वह एक रिपोर्ट देने के लिए पांच सौ से एक हजार रुपए प्राप्त करता था। वह प्रसिद्ध संस्थानों के नाम की नकली मोहरें इस्तेमाल करता था। कई प्रवासी श्रमिक जाली नेगेटिव रिपोर्ट लेकर अपने गांव लौट चुके हंै। आरोपी को रेलवे स्टेशन पर जाली नेगेटिव रिपोर्ट बेचते समय रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
अधिग्रहीत भूमि के मुआवजे का भुगतान
- उप मुख्यमंत्री कारजोल बोले
बेंगलूरु. लोकनिर्माण विभाग ने आठ वर्ष से लंबित 417 मामलों का निपटारा कर किसानों से अधिग्रहित भूमि का मुआवजा दे दिया है। उप मुख्यमंत्री गोविंद कारजोल ने यह जानकारी दी।
उन्होंने यहां गुरुवार को कहा कि शिवमोग्गा-चित्रदुर्ग, मधुगिरी से आंध्र प्रदेश की सीमा तक तथा कोल्लेगाल से केरल की सीमा तक सड़क निर्माण के लिए कृषि भूमि का अधिग्रहण किया गया था। लेकिन तकनीकी समस्याओं के चलते किसानों को मुआवजे की रकम का भुगतान नहीं किया गया था।
उन्होंने बताया कि इस समस्या का समाधान होने के बाद 80 करोड़ रुपए सीधे किसानों के खातों में जमा कर दिए गए।
Published on:
14 May 2021 02:58 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
