30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Cauvery water dispute कावेरी जल विवाद: कन्नड समर्थक संगठनों का एक कदम कर्नाटक को पहुंचाएगा नुकसान

Cauvery water dispute तमिलनाडु को कावेरी का जल छोड़ने के विरोध में कर्नाटक बंद karnataka bandh observed in protest against release of Cauvery water to Tamil Nadu

2 min read
Google source verification
Cauvery water dispute कावेरी जल विवाद: कन्नड समर्थक संगठनों का एक कदम कर्नाटक को पहुंचाएगा नुकसान

कावेरी जल विवाद को लेकर कन्नड समर्थक संगठनों का राज्यव्यापी बंद

Cauvery water dispute बेंगलूरु: कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच कावेरी जल बंटवारा विवाद (Cauvery water dispute) को लेकर विरोध बढ़ रहा है। कर्नाटक के किसान और कन्नड समर्थक संगठन तमिलनाडु को कावेरी का जल (Cauvery water) छोड़ने का विरोध कर रहे हैं। कर्नाटक रक्षणा वेदिके ने भी 28 सितंबर को कावेरी जल मुद्दे (Cauvery water dispute) पर राज्य के सांसदों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में कन्नड समर्थक संगठनों ने 26 सितंबर को बेंगलूरु बंद रखा। वहीं सरकार को खुली चुनौती देते हुए कन्नड समर्थक संगठनों ने शुक्रवार 29 सितंबर को कर्नाटक बंद (karnataka bandh) का आह्वान किया है।

इससे राज्य में परिवहन के प्रभावित होने की संभावना है। पुलिस ने भी कर्नाटक बंद (karnataka bandh)के दौरान शांति व्यवस्था बनाने के लिए कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए है। कर्नाटक बंद (karnataka bandh) के कारण आटी सेक्टर के कार्यों में बाधा होने की संभावना है, क्योंकि बेंगलूरु राज्य में सबसे अधिक आटी क्षेत्र के कार्य के लिए जाना जाता है।

कन्नड़ समर्थक संगठनों ने अधिकारियों को अपने कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई करने की चुनौती दी है। यह मामला तब और बढ़ गया, जब कावेरी जल नियामक समिति ने कर्नाटक को 28 सितंबर से 15 अक्टूबर तक तमिलनाडु को 3,000 क्यूसेक कावेरी का जल (Cauvery water) छोड़ने के निर्देश दिए हैं। समिति ने यह निर्देश तमिलनाडु के प्रतिदिन 12000 क्यूसेक कावेरी का जल छोड़ने की मांग को खारिज करते हुए दिए हैं।

कन्नड समर्थक संगठनों द्वारा कावेरी जल विवाद को लेकर राज्य में दो दिनाें तक बंद (26 सितंबर और 29 सितंबर) पर उद्यमियों ने चिंता व्यक्त की है। उद्यमियों का मानना है कि राज्य में बंद के कारण 4,000 करोड़ रुपए का नुकसान है। होटल व्यवसाय में अकेले उत्पाद शुल्क से प्रतिदिन 100 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान है। उद्यमियों का मानना है कि केवल व्यापारिक समुदाय द्वारा एक दिन की बंदी से राज्य को जीएसटी संग्रह में 100 करोड़ रुपए का नुकसान होता है। यह बंद हाल ही में काेरोना महामारी से उबरी अर्थव्यवस्था को पंगु बना सकता है। तमिलनाडु को कावेरी का जल (Cauvery water) छोड़ने के विरोध में कर्नाटक बंद (karnataka bandh) कावेरी जल विवाद का हल नहीं है। karnataka bandh observed in protest against release of Cauvery water to Tamil Nadu

Story Loader