27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दफ्तर में लोकायुक्त को चाकू से गोंदा

शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज था हमलावरफरियादी बनकर मिलने पहुंचा था युवककुशलक्षेम पूछने पहुंचे मुख्यमंत्री और गृह मंत्री

2 min read
Google source verification
lokayukta shetty

बेंगलूरु. फरियादी बन कर आए एक युवक ने बुधवार दोपहर लोकायुक्त जस्टिस पी विश्वनाथ शेट्टी (७४) पर उनके कार्यालय कक्ष में चाकू से हमला कर दिया। कुछ सरकारी अधिकारियों के खिलाफ शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज युवक ने जस्टिस शेट्टी को चाकू से गोंद दिया। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने हमलावर युवक को गिरफ्तार कर लिया। जस्टिस को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या और गृह मंत्री आर रामलिंगा रेड्डी भी लोकायुक्त का कुशलक्षेम पूछने अस्पताल पहुंचे। विधानसौधा स्थित राज्य सचिवालय से चंद कदमों की दूरी पर स्थित सरकारी बहुमंजिली इमारत (एम एम बिल्डिंग) में हुई घटना नेे सुरक्षा व्यवस्था की पोल भी खोल दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी तेजराज शर्मा (33) दोपहर करीब 1.30 बजे लोकायुक्त से मिलने के लिए उनके कक्ष में गया था। आरोपी तुमकुरु का रहने वाला है। घटना के वक्त कक्ष में कोई पुलिसकर्मी नहीं था क्योंकि नियमों के मुताबिक शिकायत दिए जाने के वक्त लोकायुक्त के सामने फिरयादी के सिवाय कोई और नहीं हो सकता है। शर्मा ने लोकायुक्त कार्यालय के आगंतुक पुस्तिका में खुद को अधिवक्ता बताया है। उसने लोकायुक्त से मिलने के लिए पर्ची भेजी थी और शेट्टी ने उसे कक्ष में बुलाया था। इसी दौरान उसने जेब से चाकू निकाला और ताबतोड़ लोकायुक्त पर हमला कर दिया। लोकायुक्त की चीख सुनकर जब कार्यालय के कर्मचारी उनके कक्ष में पहुंचे तो उन्हें फर्श पर खून से लथपथ पाया। घटना के बाद भागने की कोशिश कर रहे हमलावर युवक को लोकायुक्त के सुरक्षाकर्मी ने पकड़ लिया व विधानसौधा पुलिस के हवाले कर दिया। कार्यालय में प्राथमिक उपचार के बाद लोकायुक्त शेट्टी को नजदीक के माल्या अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में रखा गया है। नगर पुलिस आयुक्त टी सुनील कुमार ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि आरोपी ने शेट्टी के बाएं हाथ, पैर, पेट और छाती के ऊपरी हिस्से में चाकू से वार किया। शेट्टी को पांच जगहों पर चोट आई है।

राजनाथ ने की सिद्धू से बात
लोकायुक्त पर कार्यालय में हुए हमले को लेकर राजनीति भी गरमा गई है। विपक्ष ने राज्य में कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति को लेकर सरकार को घेरा है। इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने इस मसले को लेकर मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या से फोन पर बात की। सिंह ने ट्वीट किया कि उन्होंंने सिद्धरामय्या को फोन कर लोकायुक्त शेट्टी पर हमले को लेकर चिंता जताई। सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें घटना और जस्टिस शेट्टी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी।